सड़क पर गाड़ी या फिर बाइक चलाने के लिए सरकार की तरफ से कुछ नियम बनाए गए हैं। ये सभी नियम हमारी और आपकी सुरक्षा को ध्यान में ही रखते हुए बनाए गए हैं। अगर आप मोटरसाइकिल पर कहीं जा रहे हैं तो आपका हेलमेट पहनना जरूरी है। इसके अलावा स्पीड को लीमिट में रखना होगा। साथ ही एक मोटरसाइकिल पर दो से अधिक लोग नहीं सवार हो सकते हैं। अगर हम इन नियमों का उल्लंघन करेंगे तो यह हमारे लिए ही खतरनाक साबित हो सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इन्हीं नियमों को तोड़ता हुआ एक शख्स नजर आ रहा है।
Related Stories
वीडियो में क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर वायल हो रहे वीडियो को देखने के बाद आप हैरान जरूर होंगे। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स मोटरसाइकिल चला रहा है जिसपर उसके पीछे दो महिलाएं बैठी हुई हैं। मगर जैसे ही कैमरा आगे पहुंचता है, देखने वाला हर कोई हैरान हो जाएगा। शख्स ने तीसरी महिला को बाइक की टंकी पर बैठाया हुआ है। सड़क से गुजरते एक शख्स ने इसका वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
लोगों ने कही ये बात
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर अंकित नाम के शख्स ने अपने अकाउंट @terakyalenadena से शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 67 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भाई मैं तो शर्म से ही मर जाऊंगा। दूसरे यूजर ने लिखा- ये एनिमल फिल्म का बॉबी देओल है। एक अन्य यूजर ने लिखा- वो तो गाड़ी छोटी पड़ गई नहीं तो 4-5 और ले जाता ये तो।
ये भी पढ़ें-
अरे ये क्या दिख गया! पुल पर फंसा हुआ दिखा प्लेन, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
मजे में नहा रहे थे शावक, बच्चों की रक्षा के लिए बाघिन दे रही थी पहरा, IFS अफसर ने शेयर की यह तस्वीर