1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. उजाला नील का ऐसा इस्तेमाल नहीं देखा होगा आपने, नाई ने नील से रंग डाले लड़के के बाल, देखें Video

उजाला नील का ऐसा इस्तेमाल नहीं देखा होगा आपने, नाई ने नील से रंग डाले लड़के के बाल, देखें Video

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Feb 13, 2024 08:48 am IST,  Updated : Feb 13, 2024 08:48 am IST

नील का मतलब उजाला नील। चार बूंदों वाला, उजाला नील का इस्तेमाल कपड़ों को चमकदार बनाने के लिए किया जाता है लेकिन एक नाई ने इस नील की इस्तेमाल लड़के के बालों को रंगने के लिए किया।

बालों को उजाला नील से रंग दिया।- India TV Hindi
बालों को उजाला नील से रंग दिया। Image Source : SOCIAL MEDIA

जब हम छोटे थे तब टीवी में एक विज्ञापन आता था। उसमें एक राइमिंग होती थी- "चार बूंदों वाला, आया नया उजाला"। उजाला नील बनाने की एक कंपनी है जो एक समय इतनी मशहूर थी कि नील मांगते ही दुकानदार उजाला की बॉटल पकड़ा देता था। नील का इस्तेमाल तो कपड़ों को रंगने के लिए किया जाता है लेकिन क्या आपने कभी उजाला नील का ऐसा इस्तेमाल देखा है? इस नील को और किस काम में लाया जा सकता है उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नील के ऐसे इस्तेमाल को देखकर लोगों का सिर चकरा गया। 

नील से रंग डाले लड़के के बाल

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक सैलून में लड़का अपने बाल रंगवाने के लिए बैठा है। नाई अपने हाथ में उजाला नील की बॉल लिए हुए है और लड़के के बालों को नील से रंगने का एक्पेरिमेंट कर रहा है। आगे वीडियो में वह लड़के के बालों को शैंपू से धोता है फिर उन पर नील डालता है और अच्छे से बालों पर नील चढ़ाने के बाद वह ड्रायर से उसके बाल सूखाता है। इसके बाद लड़के के बालों पर नीले रंग के हाईलाइट्स दिखने लगते हैं। पहले लड़के के बालों का कलर क्रीम कलर था।

वीडियो देख लोग लेने लगे मौज

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @haireducation_rahul नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा- उजाला- सिर्फ एक्सपेरिमेंट के लिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा चुका है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 50 लाख व्यूज और 85 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, कई लोगों ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा कि ये अभी भी छपरी ही लग रहा है। दूसरे ने लिखा- किसी दिन हार्पिक भी ट्राई कर लेना। तीसरे यूजर ने लिखा- Shampoo भी क्यों use किया rin powder से ही धो देते। कुछ लोगों ने कहा कि एक बार तेजाब डालकर भी देख लो।

ये भी पढ़ें:

जिस पहाड़ पर नहीं चढ़ पा रहे थे लोग, उस पर खटाखट चढ़ गया साधु, Video देख हैरान हुए लोग

एक पटरी पर खड़ी 2 ट्रेनों का Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, लोगों ने बताया ऐसा कब होता है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।