1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जिस पहाड़ पर नहीं चढ़ पा रहे थे लोग, उस पर खटाखट चढ़ गया साधु, Video देख हैरान हुए लोग

जिस पहाड़ पर नहीं चढ़ पा रहे थे लोग, उस पर खटाखट चढ़ गया साधु, Video देख हैरान हुए लोग

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 13, 2024 07:29 am IST,  Updated : Feb 13, 2024 07:29 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक साधु बिना किसी सहारे पहाड़ पर चढ़ते हुए दिख रहा है। वहीं, आम लोग रस्सी के सहारे भी पहाड़ पर नहीं चढ़ पा रहे हैं।

पहाड़ चढ़ता हुआ साधु- India TV Hindi
पहाड़ चढ़ता हुआ साधु Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत को ऋषि-मुनियों का देश कहा जाता है। यहां पर साधु-संतों का लोग बहुत ही आदर-सत्कार करते हैं। उन्हें पूज्य मानते है। कहा जाता है कि ये साधु-संत ही होते हैं जो भगवान और भक्तों के बीच पुल बनकर काम करते हैं। भगवान के लिए कठोर तपस्या करते हैं। दिन-रात उनकी उपासना में लगे रहते हैं। ऐसे में वे आम इंसान से काफी अलग होते हैं। हाल में ही इसका उदाहरण वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिला। जहां लोग एक पहाड़ पर चढ़ने के लिए रस्सी का इस्तेमाल कर रहे थे और पिर भी वह नहीं चढ़ पा रहे थे। वहीं, उनके बगल से गुजर रहा एक साधु देखते ही देखते नंगे पैरों से पहाड़ चढ़ गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  

बिना किसी सहारे पहाड़ पर चढ़ गया साधु 

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग एक पहाड़ पर चढ़ने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस पहाड़ पर ट्रैकिंग के लिए लोग यहां अक्सर आते रहते हैं। लोग रस्सी के सहारे पहाड़ पर चढ़ते हैं, जिसमें वे पूरी मेहनत करते हैं। ऐसे ही ट्रैकिंग के लिए आए कुछ लोग पहाड़ पर रस्सी के सहारे चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वे नहीं चढ़ पा रहे हैं। तभी उनके बगल में एक साधु दिखता है और वह पहाड़ चढ़ना शुरू करता है। देखते ही देखते वह साधु नंगे पैर ही खटाखट पहाड़ पर चढ़ जाता है। साधु को इस तरह से पहाड़ चढ़ते हुए देख लोग काफी हैरान हैं। 

वीडियो देख लोगों ने किया कुछ ऐसा रिएक्ट

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 65 मलियन व्यूज़ और 5 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी है। कई लोगों ने कहा कि पहाड़ पर जो लोग रहते हैं उन्हें वहां पहाड़ चढ़ने की आदत भी हो जाती है। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- ऐसा तब होता है जब आपके पास दुनिया का बोझ न हो। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसे तो मैं भी चढ़ सकता हूं बताओं कहां चढ़ना है। 

ये भी पढ़ें:

टीचर का था बर्थडे, मैम को बच्चों ने दिया ऐसा सरप्राइज कि हो गईं इमोशनल, देखें ये Video

लड़की ने अपनी दोस्त को पुल से दिया धक्का, 60 फीट नीचे बहती नदी में जा गिरी, देखें ये खतरनाक Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।