सोशल मीडिया मनोरंजन के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कभी भी इंसान निराश नहीं होता है। हर दिन तरह-तरह के पोस्ट हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं। हर स्क्रोल के बाद कुछ नया और अलग देखने को मिल ही जाता है और उन्हीं सब पोस्ट के बीच में कई सारे वायरल कंटेंट भी देखने को मिलते हैं। अगर वायरल कंटेंट की बात करें तो इसमें जुगाड़, लड़ाई, स्टंट आदि के वीडियो तो होते ही हैं और उसके अलावा अलग-अलग जगहों पर लगे नोटिस और चैट के स्क्रीनशॉट भी शामिल होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर ऐसे खूब वायरल कंटेंट देखे ही होंगे और अभी भी एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है।
Related Stories
लड़की ने लड़के को क्या बोला?
जो स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़के ने लड़की को I Love You का मैसेज किया। इसके बाद लड़की रिप्लाई करते हुए लिखती है, 'सॉरी, अभी मैं आपको प्रपोजल एक्सेप्ट नहीं कर सकती, मुझे 2 महीने का समय दे दो, मैं एक जगह ट्राई मार रही हूं अगर वहां से रिजेक्ट हो गई तो आप तो फिर हो ही।' अब यह पढ़ने के बाद कोई क्या ही बोल सकता है तो लड़के ने बस एक इमोजी भेजकर छोड़ दिया। अब सोचिए कि आपको कोई ऐसा रिप्लाई दे तो आप क्या कहेंगे। यह एक तरह का रिजेक्शन ही है मगर ऐसा रिजेक्शन पहली बार देखने को मिला। यह एक मजाकिया अंदाज में बनाया हुआ पोस्ट है जो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल पोस्ट
आपने अभी जो SS देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Just_Raghvi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। स्क्रीनशॉट को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- प्रपोजल को job opportunity बना दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई opportunity बना दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- साफ कहना सुखी रहना। चौथे यूजर ने लिखा- I Love You शर्तों के अंतर्गत। एक और यूजर ने लिखा- सच बोला कम से कम।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस कला के लिए भाई को तो 21 तोपों की सलामी मिलनी चाहिए, आप भी Video देखिए
जिंदगी के दिन घटाने पर क्यों तुला है ये आदमी? आप भी देखिए इसका Video