1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारत के इस राज्य में बन रहा है ऐसा रेलवे स्टेशन जहां से एक साथ मिलेगी बस-ट्रेन और मेट्रो; जान लीजिए नाम

भारत के इस राज्य में बन रहा है ऐसा रेलवे स्टेशन जहां से एक साथ मिलेगी बस-ट्रेन और मेट्रो; जान लीजिए नाम

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Nov 30, 2025 03:45 pm IST,  Updated : Dec 01, 2025 06:38 am IST

Interesting Facts about Railway: सोशल मीडिया पर आपने भारतीय रेलवे से जुड़े अनोखे तथ्यों के बारे में खूब पढ़ा होगा। इस बार हम आपको भारत के उस सबसे अनोखे रेलवे स्टेशन के बारे में बताएंगे जो 16 मंजिल का बन रहा है।

Ahmedabad railway station, Modern Railway Station, 16th Floor Railway Station, india tallest railway- India TV Hindi
भारतीय रेलवे स्टेशन। (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : FREEPIK

Interesting Facts about Railway: भारतीय रेल नेटवर्क और इसके इंफ्रास्ट्रक्चर ने दुनिया भर में ख्याति प्राप्त कर ली है। लगभग हर देश जो भी पर्यटक या व्लॉगर भारत आते हैं तो वे ट्रेन यात्रा अवश्य करते हैं। विदेशियों का भारतीय ट्रेन में यात्रा उनको काफी सहज और सुलभ और आराम की अनुभूति कराता है। यही वजह है कि उनके फीडबैक पर अन्य टूरिस्ट्स भी भारतीय रेलवे की ओर खिंचे चले आते हैं और भारत की ट्रेन सेवा का लुत्फ उठाते हैं। हालांकि, भारतीय रेलवे केवल सहजता और सुलभता के लिए ही नहीं बल्कि अपनी दूरगामी योजनाओं के तहत किए जाने वाले कामों के लिए भी विश्वविख्यात हो चुका है। इस कड़ी में आज हम आपको बताने वाले हैं भारत के उस निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन के बारे में जहां से आपको बस, ट्रेन और मेट्रो तीनों एक साथ मिल सकेंगे।  

ये भी पढ़ें -  दुनिया का इकलौता फल, जिसे ट्रेन और फ्लाइट में नहीं ले जा सकते; मगर स्वाद के सभी दीवाने हैं 

16 मंजिला रेलवे स्टेशन का निर्माण 

बता दें कि, गुजरात के अहमदाबाद रेलवे स्टेशन का काम काफी तेजी के साथ चल रहा है। इस रेलवे स्टेशन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि, इसमें 16 मंजिल बनाई जा रही हैं। यह प्रोजेक्ट जुलाई 2027 तक पूरा होने की संभावना है। इसे देश के सबसे ऊंचे और आधुनिक 16 मंजिला मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में बनाया जा रहा है। 

कैसा होगा ये रेलवे स्टेशन 

गुजरात का अहमदाबाद रेलवे स्टेशन अपनी ऊंचाई, डिजाइन और सुविधाओं की वजह से दुनिया भर में नई पहचान पाएगा। इस 16-फ्लोर हब में यात्रियों को बहुत बड़ी पार्किंग स्पेस, ऑफिस एरिया, कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स और अत्याधुनिक लग्जरी सुविधाएं मिलेंगी। इसे भविष्य में आने वाले जनसांख्यिकी दबाव को देखते हुए डिजाइन किया गया है ताकि, आने वाले वर्षों में बढ़ते हुए यात्री दबाव को आसानी से संभाला जा सके। बताया जाता रहा है कि, स्टेशन के आसपास का क्षेत्र भी विकसित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - भारत का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म किस शहर में है, शर्त लगा लीजिए नहीं जानते होंगे नाम; ये रही डिटेल 

एक ही जगह से मिलेगी बस, ट्रेन और मेट्रो 

भारतीय रेलवे का ये प्रोजेक्ट केवल गुजरात ही नहीं बल्कि, देश भर में एक नया ट्रांसपोर्ट स्टैंडर्ड भी सेट करने वाला है। अहमदाबाद रेलवे स्टेशन को इस तरह से डिजाइन किया जा रहा है ताकि रेलवे, मेट्रो, बस सेवा और बुलेट ट्रेन सभी साधन एक ही जगह पर लोगों को मिल सकें। कहने का अभिप्राय है कि, ये देश का पहला ऐसा रेलवे स्टेशन होगा जहां पर परिवहन साधन एक ही जुड़ेंगे।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें - 

रेलवे स्टेशन के बोर्ड पर 'समुद्र तल से ऊंचाई' क्यों लिखी जाती है, बड़ी खास है वजह; नोट कर लें नहीं तो पछताएंगे  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।