1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: मुर्गे और लड़की के बीच हुई जबरदस्त फाइट, गुस्से से लाल युवती ने पक्षी को बेरहमी से पटक-पटक कर मारा

Video: मुर्गे और लड़की के बीच हुई जबरदस्त फाइट, गुस्से से लाल युवती ने पक्षी को बेरहमी से पटक-पटक कर मारा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 03, 2024 10:56 pm IST,  Updated : May 03, 2024 10:56 pm IST

सोशल मीडिया पर एक लड़की और मुर्गे के बीच हुए कलेश का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लड़की उस मुर्गे को पटक-पटक कर मारते हुए दिख रही है।

मुर्गे को लड़की ने बेरहमी से मारा- India TV Hindi
मुर्गे को लड़की ने बेरहमी से मारा Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक से एक वीडियो रोज वायरल होते रहते हैं। कभी हंसाने वाले तो कभी इमोशनल कर देने वाले। कुछ वीडियो हिंसक भी होते हैं। जिन्हें देखने के बाद लोगों में भय का माहौल बन जाता है। हाल में कुछ ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की और एक मुर्गे के बीच जंग छिड़ गई। फिर लड़की ने बड़ी ही बेरहमी से उस मुर्गे को पटक-पटक कर मारा। मामले का वीडियो पास में ही लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लड़की और मुर्गे के बीच हो गया कलेश

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की एक फैक्ट्री में घूम रही होती है, तभी अचानक से एक मुर्गा उसे चोंच मारकर छेड़ देता है। इतने भर से ही वह लड़की गुस्से से लाल हो जाती है और वह उस मुर्गे को थप्पड़ ही थप्पड़ मारने लगती है। इतने से भी जब उसका पेट नहीं भरता तो वह उसका गला पकड़कर लगातार जोर-जोर से तीन-चार बार पटक देती है। इतनी बेरहमी से पटकने के बाद भी लड़की का मन नहीं भरता और वह पास में ही पड़े डंडे से उस मुर्गे को मारने लगती है।

वीडियो पर लोगों ने किया मजेदार कमेंट

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लगभग 10 लाख लोगों ने देखा और साढ़े सात हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि लड़की पर पेटा वालों को कार्रवाई करना चाहिए। दूसरे ने लिखा- ये तो बड़ा कलेश हो गया भाई। तीसरे ने मजाक भरे अंदाज में कहा- चिकन खाने की चीज है मारने की नहीं। 

ये भी पढ़ें:

कौन है इस IPL की ये 'मिस्ट्री गर्ल', जिसका Video सोशल मीडिया पर मचा रहा बवाल

पाकिस्तानी Youtuber की पत्नी का आपत्तिजनक हालत में Video हुआ वायरल, कपल ने लोगों से लगाई मदद की गुहार

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।