1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कोरोना की वजह से चली गई थी सूंघने की शक्ति, दो साल बाद लौटी तो महिला की आंखों से छलके आंसू

कोरोना की वजह से चली गई थी सूंघने की शक्ति, दो साल बाद लौटी तो महिला की आंखों से छलके आंसू

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 09, 2023 06:19 pm IST,  Updated : Apr 09, 2023 07:45 pm IST

एक महिला लंबे समय तक कोरोना से जूझने के बाद अपनी सूंघने की शक्ति को दो साल बाद महसूस कर पाई है। महिला इस अहसास को कभी भूल नहीं सकती क्योंकि दो साल बाद उसने कॉफी को सूंघा है।

सूंघने के बाद महिला की आंखों से आंसू छलक पड़े।- India TV Hindi
सूंघने के बाद महिला की आंखों से आंसू छलक पड़े। Image Source : INSTAGRAM

भारत में कोरोना एक बार फिर से अपना पैर पसार रहा है। लोग धीरे-धीरे कोरोना की चपेट में आते जा रहे हैं। दुनिया भर मे भी कोरोना अपनी पैठ जमा रहा है। हाल में ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला लगातार दो साल से कोरोना से जूझ रही थी। दो साल लॉन्ग कोविड से जूझने के बाद महिला अब जाकर ठीक हुई है। कोरोना की वजह से महिला की सूंघने की शक्ति भी चली गई थी पर दो साल बाद जाकर महिला की सूंघने की क्षमता फिर से आई है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला को सूंघने के लिए एक कॉफी का मग दिया जाता है जिसके बाद वह उसे सूंघती है और अपनी स्मेल वापस आने की खुशी में वह रो पड़ती है।

कोरोना के बाद दो साल तक महिला को नहीं आई थी स्मेल

वायरल हो रहे इस वीडियो को क्लेवलैंड क्लीनिक ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया था। वीडियो में दिख रहा है कि महिला कॉफी के मग को अपने नाक के पास ले जाकर सूंघती है और वह रोने लगती है। महिला कांपते हुए आवाज में कहती है कि मेरी स्मेल वापस आ गई। मैं इसे स्मेल कर सकती हूं। US टुडे की रिपोर्ट के अनुसार महिला को साल 2021 में कोरोना हुआ था। 1 साल बाद महिला को लॉन्ग कोविड की प्रॉबलम हो गई। जिसके बाद मिसेज हेंडरसन का खाना-पीना सब मुहाल हो गया।

क्लीनिक ने वीडियो पोस्ट कर दी जानकारी

क्लीनिक ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा- दो साल तक जेनिफर सूंघने की क्षमता खो चुकी थीं। खाना कचरे की तरह चखा। वे लंबे समय तक COVID से प्रभावित थे। उसने एक संभावित उपचार के रूप में उपयोग किए जा रहे एक तारकीय नाड़ीग्रन्थि ब्लॉक नामक दर्द इंजेक्शन के बारे में सुना। अपने पहले इंजेक्शन के कुछ क्षण बाद, उसने पहली बार फिर से गंध और स्वाद चखा। जबकि रोगी अलग तरह से प्रतिक्रिया करते हैं और कुछ बिल्कुल नहीं भी हो सकते हैं, कई लोगों के लिए, प्रभाव लंबे समय तक चलने वाले और जीवन बदलने वाले होते हैं।

वीडियो देख लोगों ने शेयर किया अपना दर्द

फिलहाल इस पोस्ट को 2 मिलियन लोगों ने देखा है और 10 हजार लोगों ने लाइक किया है। महिला की यह हालत देख एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- स्मेल और टेस्ट खोना बहुत ही बुरा होता है। इसमें आपका मन होता है कि कुछ खाए-पीएं, बाहर घूमने जाएं, लोगों से मिलें लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं होता है। वीडियो को देख और भी कई लोगों ने कोरोना में झेले हुए दुख-दर्द को बयां किया।

ये भी पढ़ें:

सभी देशों के लिए आर्टिस्ट ने बनाया उनका सुपरहीरो, देखिए आपके देश को कौन बचाएगा

अरमान मलिक की तरह इस Youtuber की भी हैं दो बीवियां, बहुत ही दिलचस्प है इनकी लव स्टोरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।