1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हद हो गई! महिला ने Pink कलर की बिरयानी बनाकर नाम दिया 'Barbie Biryani', लोगों का फूटा गुस्सा

हद हो गई! महिला ने Pink कलर की बिरयानी बनाकर नाम दिया 'Barbie Biryani', लोगों का फूटा गुस्सा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 29, 2024 12:35 pm IST,  Updated : Feb 29, 2024 12:36 pm IST

सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए, कहा नहीं जा सकता है। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिला ने पिंक कलर की बिरयानी दिखाती हुई नजर आ रही है।

पिंक कलर की बिरयानी और रायता- India TV Hindi
पिंक कलर की बिरयानी और रायता Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल खाने के साथ एक्सपेरिमेंट करना कुछ लोगों का शौक बन गया है। हर कुछ दिनों में ऐसा वीडियो देखने को मिल जाता है जिसमें कोई ना कोई खाने के साथ किसी तरह का एक्सपेरिमेंट करता हुआ नजर आ ही जाता है। कोई चिप्स का पराठा बना देता है तो कोई पाव भाजी में से भाजी गायब करके उसमें आईसक्रीम डाल देता है। ऐसे कई वीडियो आपने भी अब तक देख लिए होंगे। मगर क्या आपने कभी बिरयानी के साथ किसी तरह का एक्सपेरिमेंट देखा है। अगर आपने नहीं देखा है तो आज यह कमी भी पूरी हो जाएगी।

पिंक कलर की बिरयानी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सभी बिरयानी लवर्स का दिल तोड़ दिया। महिला ने बिरयानी के साथ कुछ ऐसा एक्सपेरिमेंट किया जिसके बारे में आपने कभी सोचा तक नहीं होगा। वायरल वीडियो में महिला ने बिरयानी को ही पिंक कलर का बना दिया। इसमें उसने मसाले और चावल भी पिंक कलर के ही डाले हैं। इतना ही नहीं महिला ने रायता भी पिंक कलर का ही बनाया है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर creamycreationsbyhkr नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 17.7 मिलियन लोगों ने देख लिया है। इस अकाउंट पर पिंक रंग की बिरयानी के अलग-अलग कई वीडियो पोस्ट किए गए हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इससे पहले कि मैं अपना फोन फेंक दू, इसे डिलीट कर दो। दूसरे यूजर ने लिखा- हैदराबाद में कदम रखने की भी हिम्मत मत करना। तीसरे यूजर ने लिखा- बिरयानी हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल अभी जिंदा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई।

ये भी पढ़ें-

बाली में घूमने गई महिला से बंदर ने छीना उसका iPhone, इस डील के बाद मिला फोन वापस, Video Viral

क्या आपने देखी दुनिया की सबसे लंबी कार जिस पर हेलीकॉप्टर भी हो सकता है लैंड? Video हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।