1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: "इसे क्या लगा डर जाउंगी, ऐसे लड़कों को तो मैं...", Delhi Metro में शख्स से भिड़ी आंटी

VIDEO: "इसे क्या लगा डर जाउंगी, ऐसे लड़कों को तो मैं...", Delhi Metro में शख्स से भिड़ी आंटी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 16, 2024 12:08 pm IST,  Updated : Mar 16, 2024 12:08 pm IST

दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला दरवाजे के पास खड़े एक लड़के पर अपना गुस्सा निकाल रही है और वह बुरी तरह से उस पर गुस्से में चिल्लाते हुए नजर आ रही है।

मेट्रो में लड़के से लड़ते हुए महिला। - India TV Hindi
मेट्रो में लड़के से लड़ते हुए महिला। Image Source : SOCIAL MEDIA

आए दिन दिल्ली मेट्रो में लड़ाई झगड़े के वीडियो वायरल होते रहते हैं। सीट को लेकर झगड़ा होना दिल्ली मेट्रो में आम बात हो गई है। कभी कभार मामला गाली गलौच तक रहता है तो कभी लात-जूतों तक पहुंच जाता है। फिलहाल दिल्ली मेट्रो का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला किसी शख्स से लड़ रही है। 

मेट्रो में एक बार फिर हुई लड़ाई

वायरल हो रहे वीडियो में ये देखा जा सकता है कि एक महिला बुरी तरह से गुस्से में चिल्ला रही है। महिला दरवाजे के पास खड़े एक लड़के पर अपना गुस्सा निकाल रही है। वहीं, महिला के पास खड़ा एक व्यक्ति उसे समझाते हुए दिख रहा है। वीडियो में महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है- ऐसे लड़कों को तो मैं बहुत मारूंगी, इसे तमीज नहीं है कि औरत से कैसे बात करते हैं। इस पूरे मामले का वीडियो मेट्रो कोच में ही खड़ा एक अन्य लड़का अपने कैमरे में कैद कर रहा है। वह आंटी को आंटी कूल डाउन होने को भी बोल रहा है। 

वीडियो देख लोगों ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट 

वीडियो को इंस्टाग्राम पर Delhi.connection नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 50 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर कहा- ये तो रोज का ड्रामा है। दूसरे ने लिखा- आंटी खुद की तमीज तो देख लेती, उस लड़के को क्या-क्या नहीं बोला उन्होंने। तीसरे ने लिखा- आंटी की बगल वाली महिला उनसे जरूर डर गई। 

ये भी पढ़ें:

Keypad वाले फोन से शख्स ने कर दिया ऑनलाइन पेमेंट, कैसे हुआ यह जादू इस Video में देखें

पहली बार इंटरनेशनल ट्रिप पर गए मम्मी-पापा, बेटे के सरप्राइज को देख पेरेंट्स की आंखों से छलक पड़े खुशी के आंसू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।