Viral Video : बॉलीवुड की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' (Dhurandhar 2) रिलीज के बाद से सुर्खियों में बनी हुई है। रणवीर सिंह अभिनीत इस एक्शन-ड्रामा फिल्म ने पहले ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है, लेकिन अब एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। एक महिला को फिल्म की लेट-नाइट स्क्रीनिंग (11 बजे की शो) के दौरान थिएटर में लैपटॉप पर काम करते देखा गया, जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स ने इसे 'कॉर्पोरेट मजदूर' की नई मिसाल करार दिया।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @_khushibatra_ नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो ने लोगों के बीच तीखी प्रतिक्रियाएं पैदा कर दी हैं, और उपयोगकर्ता इस बात पर बंटे हुए हैं कि यह हरकत वास्तविक है या अनुचित। एक यूजर्स ने लिखा, "कहीं से भी काम करने की हद पार हो गई है।" दूसरे ने कहा कि, "यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे बर्नआउट होता है, अब तो फिल्में देखना भी आराम नहीं रहा।" एक तीसरे यूजर ने कहा, “सच कहूं तो मुझे बुरा लग रहा है। लोग दो घंटे के लिए भी इंटरनेट से दूर नहीं रह सकते।” एक अन्य ने कहा, “अगर काम करना ही है तो थिएटर क्यों आते हैं? घर पर ही रहो।” वहीं, कुछ यूजर्स को इस स्थिति में हास्य भी नजर आया। एक कमेंट में लिखा था, "कॉर्पोरेट जीवन इतना तनावपूर्ण है कि फिल्म देखने जाना भी काम का बोझ बन जाता है।" दूसरे ने कहा, "डेडलाइन को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि रणवीर सिंह स्क्रीन पर हैं या नहीं।"
पहले भी वायरल हो चुके ऐसे वीडियो
यह पहली बार नहीं है जब थिएटर में काम करने की घटनाएं सामने आई हैं। इससे पहले भी बेंगलुरु जैसे शहरों में इसी तरह के वीडियो वायरल हो चुके हैं, जहां लोग फिल्म के दौरान ईमेल चेक करते या मीटिंग जॉइन करते दिखे। विशेषज्ञों का कहना है कि यह 'हसल कल्चर' का नतीजा है, जहां नौकरी का दबाव इतना ज्यादा होता है कि लोग छुट्टी के समय भी काम से अलग नहीं हो पाते। आईटी, कॉर्पोरेट और फ्रीलांसिंग सेक्टर में यह समस्या आम हो गई है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
सेंधा नमक को लाहौरी नमक क्यों कहते हैं, बड़ी दिलचस्प है वजह; सुनकर चौंक जाएंगे
बाथरूम और वॉशरूम में क्या अंतर होता है, सुनकर कन्फ्यूज हो जाते हैं लोग; क्या आपको पता है