1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुनिया का सबसे खतरनाक पौधा, जिसे छूते ही लोग मरने को हो जाते हैं मजबूर

दुनिया का सबसे खतरनाक पौधा, जिसे छूते ही लोग मरने को हो जाते हैं मजबूर

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 10, 2024 04:59 pm IST,  Updated : Feb 10, 2024 05:00 pm IST

दुनिया में एक ऐसा भी पौधा है जो लोगों को सुसाइड करने के लिए मजबूर कर देता है। इस पौधे की पत्तियां इतनी खतरनाक होती हैं कि अगर किसी ने इन्हें छू लिया तो वह मौत की भीख मांगने लगेगा।

Gympie-Gympie- India TV Hindi
ये पौधा आपकी जान ले सकता है। Image Source : SOCIAL MEDIA

आज तक आपने यही सुना होगा कि पेड़ इंसानों को जीवन देते हैं। पेड़ न हो तो हमें ऑक्सीजन नहीं मिल पाएगा। कई पेड़ तो औषधीय तौर पर काम में आता है। हर पेड़ पौधे की अपनी खास विशेषता होती है। लेकिन कुछ पेड़-पौधे ऐसे भी होते हैं जो इंसानों के लिए जहर से कम नहीं होते। ये लोगों को सीधे मौत देते हैं। इनमें से एक ऐसे ही पेड़ के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। जिसे छूने मात्र से लोगों को मरने के ख्याल आने लगते हैं। 

यहां पाया जाता है ये पौधा

इस पेड़ का नाम जिम्पी है और ये मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं। इस पौधे की पत्तियां दिल के आकार की होती हैं लेकिन ये दिखने में जितनी प्यारी होती हैं उतनी असल में नहीं होती। इन पत्तियों को छूना जानलेवा साबित हो सकता है। उन्हें छूते ही इंसान को इतना दर्द होता है कि वह मौत की भीख मांगने लगता है। इस पौधे की पत्ती को छूने के बाद जो दर्द होता है वह कुछ घंटो से लेकर कई महीनों तक रह सकता है। 

Gympie-Gympie
Image Source : SOCIAL MEDIAये पौधा बहुत खतरनाक है।

छूते ही आने लगेंगे मरने के ख्याल, कोई दवा भी नहीं

ऑस्ट्रेलिया में उगने वाला यह पौधा सुसाइड प्लांट भी कहलाता है। जिसका साइंटिफिक नेम Dendrocnide moroides है। आम भाषा में इसे जिम्पी कहते हैं। इस पौधे के पत्तों में छोटे-छोटे कांटे होते हैं। जिसे अगर किसी ने छू लिया तो ये कांटे उसकी स्किन के अंदर चले जाते हैं और उनसे इतना दर्द होता है कि इंसान मरने को मजबूर हो जाता है। इस कांटे से होने वाला दर्द तब तक रहता है जब तक आपके शरीर से ये कांटे बाहर न निकल जाएं। सबसे बड़ी बात की इस दर्द से निजात पाने के लिए अभी तक कोई दवा नहीं बनी। अगर ये कांटे किसी की स्कीन में चले गए तो उसे दर्द झेलना ही पड़ेगा। इसका कोई इलाज भी नहीं हैं।  भारत में जिम्पी नाम का पौधा नहीं मिलता। लेकिन इससे मिलता-जुलता एक पौधा यहां भी उगता है जिसको छूने से होने वाला दर्द कुछ घंटों में ही खत्म हो जाता है। 

ये भी पढ़ें:

मां की कब्र पर रोज जाता है यह दो साल का मासूम, उन्हें चूमकर धीरे से कहता है ये बात, देखें ये इमोशनल Video

दुनियाभर का तामझाम, फिल्मी अंदाज में लड़की को पूरे कॉलेज के सामने किया प्रपोज, फिर भी मुंह पर मना करके चली गई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।