1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Year Ender 2022: कच्चा बादाम से लेकर पाकिस्तानी गर्ल तक, इस साल इंटरनेट के स्टार बने ये लोग, क्या आपने देखा मोस्ट वायरल वीडियो

Year Ender 2022: कच्चा बादाम से लेकर पाकिस्तानी गर्ल तक, इस साल इंटरनेट के स्टार बने ये लोग, क्या आपने देखा मोस्ट वायरल वीडियो

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Dec 18, 2022 12:44 pm IST,  Updated : Dec 18, 2022 12:44 pm IST

हर बार की तरह इस साल भी सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियोज वायरल हुए जिन्होंने पूरे देश का दिल जीता। किसी ने खूब हसाया तो किसी ने जमकर लोगों का मनोरंजन किया। आइए एक नजर डालते हैं ऐसे ही इस साल के मोस्ट वायरल वीडियोज पर।

साल 2022 के मोस्ट वायरल वीडियोज- India TV Hindi
साल 2022 के मोस्ट वायरल वीडियोज Image Source : INDIA TV

साल 2022 खत्म होने में कुछ ही दिन बचा है। यह साल कई मायनों में खास रहा। यूं तो देश में कई कारनामे हुए लेकिन कुछ लोग सोशल मीडिया पर एकाएक छा गए और अपने वायरल वीडियो से रातोंरात स्टार बन गए। इतना ही नहीं इन लोगों ने इंटरनेट पर जमकर हिट और लाइक्स भी बटोरे। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे इस साल किन वीडियोज ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया और कौन से वीडियो ने लोगों का दिल जीता। 

जानिए इस साल के स्टार रहे लोगों के बारे में

कच्चा बादाम

इस साल पश्चिम बंगाल के भुबन बड्याकर का गाना 'कच्चा बादाम' सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। दुनियाभर के लोग इस गाने पर वीडियो बनाने लगे। इस गाने के जरिए भुबन बड्याकर को नई पहचान मिली। दरअसल, भुबन कई साल से पश्चिम बंगाल में मूंगफली बेच रहे हैं। मूंगफली बेचने के दौरान वह कच्चा बादाम गाना गाते थे। एक शख्स ने इन गाने को रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। फिर क्या था देखते ही देखते उनके गाने का यह वीडियो जमकर वायरल हो गया। 

पाकिस्तानी लड़की ने लोगों को बनाया दीवाना

इस साल पाकिस्तान की आयशा का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। इस वीडियो को लोगों ने खूब प्यार दिया है। दरअसल, आयशा का यह डांस वीडियो किसी शादी समारोह का है। इस वीडियो में उन्होंने ग्रीन कलर का लूज कुर्ता और पैंट पहन रखा है। साथ ही आयशा ने लता मंगेशकर के गाने 'मेरा दिल ये पुकारे आजा... ' के रिमिक्स वर्जन पर डांस किया है। करोड़ों लोगों ने उनके वीडियो को देखा, सराहा और उन्हें रातों रात स्टार बना दिया।

एक छोटे से बच्चे ने जीता लोगों का दिल 

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में बच्चा अपनी टीचर को बड़े ही प्यार से सॉरी बोल रहा था। लेकिन जब टीचर नहीं मानती हैं तो बच्चा टीचर को प्यार से गले लगाता है और दोनों गालों पर किस करता है। इस वीडियो को खूब देखा और पसंद किया गया। 

मानिके मगे हिते

हमें यकीन है कि आपने श्रीलंकाई हिट सॉन्ग 'मानिके मगे हिते' जरूर गुनगुनाया होगा। इस गाने ने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। हालांकि इस गाने को रिलीज हुए महीनों बीत चुके हैं, लेकिन फिर भी इसके प्रति लोगों की दीवानगी थमने का नाम नहीं ले रही। 'मानिके मगे हिते' सिंगर योहानी डी सिल्वा ने गाया है जिसे सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी पसंद किया था।

काला चश्मा गाने पर टीम इंडिया ने मचाया धमाल

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन के साथ-साथ टीम के कई खिलाड़ी पंजाबी गाना 'काला चश्मा' पर थिरकते हुए नजर आए थे। उनलोगों का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। साथ ही कई लोगों ने भी इस पर खूब वीडियो बनाए हैं। 

ये भी पढ़ें - 

Year Ender 2022 : आलिया भट्ट से लेकर हंसिका मोटवानी तक, देखें सेलेब्स का वेडिंग एलबम

Year Ender 2022 : इस साल सिनेमाजगत के इन सितारों ने रचाई शादी, मौनी रॉय से लेकर आलिया तक बनीं दुल्हन

Year Ender 2022: कोरोना के बाद इस साल इन तीर्थ स्थलों पर जमकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।