1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस सर्दी आप भी ट्राई कर सकते हैं ये वाली जैकेट, इसे पहनने के लिए आपको घूमना पड़ेगा

इस सर्दी आप भी ट्राई कर सकते हैं ये वाली जैकेट, इसे पहनने के लिए आपको घूमना पड़ेगा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 10, 2025 06:10 pm IST,  Updated : Nov 10, 2025 06:10 pm IST

अतरंगी चीजों को देखने का सबसे अच्छा अड्डा सोशल मीडिया है जहां हर दिन खूब सारे कंटेंट वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@AXELSHOWX

आज के इस दौर में जब कोई कहता है कि वो सोशल मीडिया पर नहीं तो उसकी बातों पर कोई जल्दी से यकीन नहीं करता है। आपसे भी किसी ने ऐसा कहा होगा तो पक्का आपने उसका फोन चेक किया होगा क्योंकि आज के समय में सोशल मीडिया का यूज बहुत ही नॉर्मल हो गया है और हर कोई अपने फ्री टाइम में इधर थोड़ा समय बिताता ही है। आप भी ऐसा करते ही होंगे और वहां देखते होंगे कि कैसे-कैसे वीडियो बन रहे हैं, कैसे-कैसे वीडियो वायरल हो रहे हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा किसी दुकान में खड़ा है और वो जैकेट पहन रहा है। अब वो जिस जैकेट को पहना रहा है, वो अकेला एक जैकेट नहीं है बल्कि उसमें साथ में कई सारे जैकेट लगे हुए हैं। वो पहले एक जैकेट पहनता है, फिर दूसरे जैकेट को घूमकर पहनता है। इसी तरह तीसरा जैकेट और फिर चौथा जैकेट पहनता है और आखिर में दिखाता है कि वो कैसा दिख रहा है। अब यह वीडियो कब और कहां का है, यह तो नहीं पता मगर अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @axelshowx नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये जैकेट काफी यूनिक है, इसे पहनने के लिए आपको घूमना पड़ता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख 86 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आग पकड़ने तक, हां काफी यूनिक है। दूसरे यूजर ने लिखा- थर्मल की खोज करने से पहले इंसान। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत ज़्यादा बर्बादी होती है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Viral होने के लिए ट्रेन में ही नहाने लगा बंदा, Video हुआ वायरल तो Railway ने ले लिया एक्शन

पोर्टर का ऐसा यूज उसे बनाने वालों ने भी नहीं सोचा होगा, Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।