सोशल मीडिया एक जाल जैसा है। यहां जो एक बार आ जाता है, वो इसे छोड़ नहीं पाता है और इसके पीछे का कारण इसका कंटेंट है। सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब लोग कुछ पोस्ट न करते हो और हर दिन उसमें से कई सारे पोस्ट वायरल भी हो जाते हैं। आप अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन तरह-तरह के कई सारे वायरल पोस्ट आते ही होंगे। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी ड्रामा तो कभी कुछ और देखने को मिलते हैं। अभी भी एक पोस्ट वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें क्या देखने को मिला।
Related Stories
वायरल पोस्ट में क्या नजर आया?
हम जिस पोस्ट की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक लड़के ने किसी लड़की को I Love You का मैसेज किया है। अब इस पर दो ही तरह के मैसेज आते हैं। लड़की या तो हां बोल देती है या फिर मना कर देती है मगर यहां अनोखा मैसेज आया है। मैसेज में लिखा है, 'सॉरी, मैं अभी आपका प्रपोजल स्वीकार नहीं कर सकती, मुझे 2 महीने का समय दे दो। मैं एक जगह ट्राई मार रही हूं, अगर वहां से रिजेक्ट हो गई तो आप तो फिर हो ही।' अब यह मना करने से भी बुरा है मगर लड़की की ईमानदारी की तारीफ करनी पड़ेगी।
यहां देखें वायरल पोस्ट
आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @heyshizuu नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'कम से कम वो ईमानदार है।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 47 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कम से कम वो गलत उम्मीद नहीं दे रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- कितनी सच्ची है। तीसरे यूजर ने लिखा- ईमानदारी अच्छी चीज होती है। एक अन्य यूजर ने लिखा- हमेशा सच कहो।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भाई को ऐसा दिमाग लगाने के लिए पुरस्कार मिलना चाहिए, आप भी देखिऐ वायरल Video
बारिश और बीवी को लेकर शख्स ने कार के पीछे लिखवाई ऐसी बात कि हो गई वायरल, आप भी देखें पोस्ट