1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कारीगर तो बहुत देखे होंगे मगर ऐसा नहीं देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

कारीगर तो बहुत देखे होंगे मगर ऐसा नहीं देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 03, 2025 06:56 pm IST,  Updated : Apr 03, 2025 06:56 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान भी होंगे, हंसी भी आएगी और यह भी सोचेंगे कि यह कारनामा किसने किया होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक कुछ न कुछ लोग पोस्ट करते ही रहते हैं। उन्हीं में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं या फिर ज्यादातर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक वायरल पोस्ट देखे होंगे। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी अतरंगी हरकत करने वाले लोग वायरल होते हैं। कभी पब्लिक प्लेस में अश्लील हरकत करने वालों का वीडियो वायरल होता है तो कभी मेट्रो में लड़ने वालों का वीडियो वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मगर ये वाला सबसे हटके है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स बाथरूम के अंदर है और वो शावर का नल चालू करता है। इसके बाद वो धीरे-धीरे करते हुए कैमरे को ऊपर की तरफ करता है जहां वो अनोखा शावर नजर आता है। इस शावर को बनाने वाले ने इंडियन कमोड को बाथरूम की सिलिंग पर फिक्स किया है और उसके अंदर से पानी का कनेक्शन है जहां से पानी गिरता हुआ नजर आता है। यही कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर feelings0.9 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'टेक्नोलॉजी अपने चरम पर है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- स्पाइडर मैन का टॉयलेट। दूसरे यूजर ने लिखा- गजब टोपी बाज आदमी है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये स्पाइडर मैन की सीट है। वहीं कुछ यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है।

ये भी पढ़ें-

मच्छरों का भी अपना स्ट्रगल होता है! वायरल Video देख आपको भी हो जाएगा इस बात पर यकीन

मैप ने बंदे को दिखाया ऐसा रास्ता जो आपको कर देगा हैरान, देखने के बाद लोगों ने भी किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।