1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लो भई भरोसे का जमाना ही नहीं रहा अब, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

लो भई भरोसे का जमाना ही नहीं रहा अब, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 01, 2025 06:10 pm IST,  Updated : Apr 01, 2025 06:10 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। वीडियो को देखने के बाद आपको जब कोई ऐसा इंसान दिखेगा तो आप आसानी से भरोसा नहीं कर पाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का चलता फिरता अड्डा है जहां आप जब भी जाएंगे, आपको कुछ न कुछ वायरल देखने को मिल ही जाएगा। सुबह से लेकर शाम तक लोग तरह-तरह के वीडियो को पोस्ट करते रहते हैं और उन्हीं से कुछ जो बहुत ज्यादा ही अलग होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। इंस्टाग्राम हो, फेसबुक हो या फिर एक्स प्लेटफॉर्म हो, हर जगह वायरल कंटेंट देखने को मिलते ही रहते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें क्या नजर आया?

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी कहीं खुले में खड़े होकर पेशाब कर रहा है। उसके बाद वो वहां से चलते हुए दूसरी तरफ जाता है और वहां जाकर वो छोटी वाली हाथ गाड़ी पर बैठ जाता है। वो उसी कार्ट पर बैठता है जिसपर आपने विक्लांग लोगों को देखते होंगे। वीडियो में दिखता है कि वो आदमी उस कार्ट पर बैठता है और दूसरा आदमी जो वहां पहले से ही खड़ा था, वो उसे खींचने लगता है। अब यह वीडियो कब और कहां का है, उसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वीडियो वायरल जरूर हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भरोसे का जमाना नहीं रहा अब।' खबर लिके जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह बिजनेस है। दूसरे यूजर ने लिखा- तो ये गड़बड़ है देवा। किसी यूजर ने हैरान होने वाली इमोजी तो किसी ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है।

ये भी पढ़ें-

जितने का ऑटो नहीं उससे ज्यादा का सिस्टम लगा रखा है, आप भी देखें वायरल Video

विदेशी शख्स को गुलाब जामुन वाले ने लूटा, Video हुआ वायरल तो लोगों ने मांगी माफी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।