1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस भाई ने तो स्मार्टनेस को भी पीछे छोड़ दिया, खेती का ऐसा अनोखा तरीका आपने नहीं देखा होगा, वीडियो वायरल

इस भाई ने तो स्मार्टनेस को भी पीछे छोड़ दिया, खेती का ऐसा अनोखा तरीका आपने नहीं देखा होगा, वीडियो वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 12, 2023 07:59 am IST,  Updated : Oct 12, 2023 07:59 am IST

वायरल वीडियो में एक बंदा काफी अनोखे तरीके से खेती करता हुआ नजर आ रहा है। ऐसा वीडियो आपने पहले नहीं देखा होगा। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

खेत पर लेटर रोपाई करता हुआ किसान- India TV Hindi
खेत पर लेटर रोपाई करता हुआ किसान Image Source : TWITTER

किसान और जवान किसी भी देश और वहां के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। एक बॉर्डर पर खड़े होकर देश और लोगों की रक्षा करता है तो दूसरा अनाज उत्पन्न करके सभी का पेट भरता है। इसलिए हर देश की सरकार वहां के किसानों के लिए अलग-अलग तकनीक भी लाती रहती है। ताकि किसानों को खेती करने में सहुलियत मिले और ज्यादा अनाज उत्पन्न हो सके। आज के समय में तकनीक के आने से खेती पहले की तुलना में काफी आसान हो गई है। मगर इसी बीच खेती एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

ये तरीका पहले नहीं देखा होगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक खेत में पानी डालकर वहां की जमीन को रोपाई लायक तैयार किया गया है। इसके बाद आप देखेंगे कि एक शख्स वहां पर लेटा हुआ है जिसके पैर में रस्सी बंधी हुई है। उस शख्स को दो लोग खीचंते हुए आगे बढ़ रहे हैं और खेत में लेटा हुआ बंदा धान की रोपाई कर रहा है। आपने इससे पहले रोपाई का ऐसा तरीका नहीं देखा होगा। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।

यहां देखिए वायरल वीडियो

वीडियो पर लोगों ने दिया रिएक्शन

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स(पहले ट्विटर) पर @fasc1nate नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में 'Working Sarter' लिखा गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 90.9K व्यू मिल चुके हैं। रोपाई के इस अनोखे तरीके को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- स्मार्ट फार्मर। तो वहीं दूसरे शख्स ने लिखा- इसे ऑटोमेटेड मशीन की कोई जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ें-

मैच देखना है तो 'कोहली' चिल्लाना पड़ेगा, नवीन का नाम लेने वाले शख्स को फैंस ने पीटकर भगाया

'टन-टन-टन, छोले बटन, सीमा ने आंख मारी...', बड़े बेटे की शायरी सुन मां ने दी ऐसी प्रतिक्रिया, वीडियो हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।