1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस भिखारी का ये स्कैम देख आप भी दंग हो जाएंगे, भीख मांगने के लिए नाटक करता दिखा

इस भिखारी का ये स्कैम देख आप भी दंग हो जाएंगे, भीख मांगने के लिए नाटक करता दिखा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 26, 2026 12:44 pm IST,  Updated : Apr 26, 2026 12:44 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि हमेशा जैसा दिखता है, वैसा होता नहीं है और कुछ लोग भीख मांगने के लिए नाटक भी करते हैं। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GHARKEKALESH

आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया पर है और लोग अपने फ्री समय में सोशल मीडिया पर एक्टिव भी रहते हैं। सोशल मीडिया पर रहने के अपने फायदे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों को न्यूज का भी पता चल जाता है और उसके अलावा इंसान का मनोरंजन भी हो जाता है क्योंकि तरह-तरह के वीडियो पोस्ट और वायरल होते रहते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर डेली एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन खूब सारे वायरल कंटेंट आते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें क्या है।

भिखारी की खुली पोल

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हुआ है। वीडियो में दिखता है कि भिखारी बैसाखी का सहारा लेकर लोगों के सामने लंगड़ाते हुए जा रहा है और भीख मांग रहा है कि उसके पैर में दिक्कत है। वो स्कूटी पर सवार एक कपल के सामने जाकर भीख मांगता है और जल्दी हटता नहीं हो तो वो भी पैसा दे देते हैं। सिग्नल ग्रीन हो गया तो सभी लोग वहां से जाने लगे और तभी उस भिखारी की पोल खुल गई। दरअसल वो बस लंगड़ाने का नाटक कर रहा था। सभी के जाने के बाद वो नॉर्मल चलकर जाता दिखता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 25 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- दयालु बने रहो मगर अंधा मत बनो। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे हर रेडलाइट पर मिल जाएंगे जो विकलांग बनकर भीख मांगते हैं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसा समधी मिलन जिंदगी में आज पहली बार देखा है, Video जरा आप भी देखिए

घर में आया पहला AC जिसके बाद खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा, Video आपका भी दिल जीत लेगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।