1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चचा का स्वैग देख कर तो आप भी दंग हो जाएंगे, तस्वीर देखकर सोशल मीडिया पर छिड़ी अलग बहस

चचा का स्वैग देख कर तो आप भी दंग हो जाएंगे, तस्वीर देखकर सोशल मीडिया पर छिड़ी अलग बहस

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 27, 2024 12:38 pm IST,  Updated : Mar 27, 2024 12:38 pm IST

सोशल मीडिया पर आजकल एक फोटो काफी वायरल हो रही है। फोटो में एक चलती बाइक पर आराम फरमाते दिख रहे हैं। इस फोटो को देखने के बाद लोगों के बीच अलग ही बहस छिड़ गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम, एक्स(ट्विटर) पर कब क्या देखने को मिल जाए, कोई कह नहीं सकती है। हर दिन तो वैसे सोशल मीडिया पर वीडियो ही वायरल होते हैं मगर कभी-कभी कुछ ऐसी तस्वीरें भी वायरल हो जाती हैं जिन्हें देखने के बाद लोग हैरान हो जाते हैं। इस समय भी सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही फोटो वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

वायरल फोटो में क्या दिखा?

इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर को लोग काफी देख रहे हैं और लाइक भी कर रहे हैं। वायरल फोट में नजर आता है कि एक शख्स बाइक चला रहा है और पीछे वाली सीट पर एक बड़ा सा सोफा बंधा हुआ है। इस तस्वीर में हैरान करने वाली बात यह कि उसी सोफे पर एक शख्स आराम से फैल कर लेटा हुआ है। शख्स को देखकर ऐसा मालूम पड़ता है जैसे उसे गिरने का कोई डर ही नहीं है।

यहां देखें वायरल फोटो

लोगों में छिड़ी यह बहस

इस फोटो को इंस्टाग्राम पर zindgi.gulzar.h नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि, 'बस यही सुकून चाहिए।' इस फोटो को देखने के बाद कुछ लोगों ने अकाउंट यूजर की बात में समहति जताई तो कुछ लोगों ने इसके विपरीत अपनी अलग राय रखी है। एक शख्स ने अकाउंट यूजर की बात में सहमति जताते हुए लिखा कि, सही बात है। दूसरे यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं ऐशो आराम की जिंदगी। एक अन्य यूजर ने लिखा- ओए होए सुकून ही सुकून। वहीं कुछ लोगों ने इसके विपरीत अपनी बात रखी। एक यूजर ने लिखा- ये टेंशन फ्री कम और सदमे में ज्यादा लग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- वो टेंशन में ही है भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा- जरूरी थोड़ी ना कि वो टेंशन फ्री हो।

ये भी पढ़ें-

लड़की ने बाल स्ट्रेट करने के लिए अपनाया अनोखा तरीका, Video देख लोग बोले- 'ऐसा ना करने का घमंड है'

लड़की बनकर गर्ल्स हॉस्टल में पहुंचा शख्स, पोल खुलने के बाद हुई जमकर पिटाई, Video सोशल मीडिया पर वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।