1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अभी फट जाता तो! शख्स ने पटाखे के साथ जो किया उसे देख आप भी डर जाएंगे, Video हो रहा है वायरल

अभी फट जाता तो! शख्स ने पटाखे के साथ जो किया उसे देख आप भी डर जाएंगे, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 04, 2024 06:50 am IST,  Updated : Nov 04, 2024 08:56 am IST

दिवाली के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी डर जाएंगे। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते हैं। कभी किसी हादसे का वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी हंसी मजाक का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा डांस, लड़ाई, जुगाड़ आदि के भी वीडियो वायरल होते हैं। और अभी दिवाली खत्म होने के बाद उससे जुड़े काफी वीडियो वायरल हो रहे हैं। लोग अलग-अलग तरीके से पटाखा फोड़ते नजर आ रहे हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने अब तक बॉल के साथ क्रिकेट खेलते हुए काफी लोगों को देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी किसी को पटाखे के साथ क्रिकेट खेलते हुए देखा है? वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स बैट लिए बैटिंग के लिए तैयार है, दूसरा शख्स पीछे कीपिंग कर रहा है तो वहीं एक शख्स बॉलिंग के लिए तैयार है। वहीं कई सारे लोग पास में बाइक पर बैठे हुए हैं। बॉलिंग कराने वाला शख्स बम में आग लगाकर फेंकता, बैट्समैन से मिल होता है और फिर वो कीपर के हाथ में जाता है। कीपर इसके बाद बम को हाथ में लेकर बाकी दोस्तों के सामने अपील करने लगता है और वो सभी वहां से भागने लगते हैं। इसके बाद वो बम को हवा में फेंकता है और वो हवा में ही फट जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @GemsOfCricket नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ऐसे कौन खेलता है, फट जाता अभी। दूसरे यूजर ने लिखा- ये क्या था भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- ये कैसा क्रिकेट खेल रहे हैं, अपील करने के बाद सब भागने लग रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- यही कारण है कि महिलाएं ज्यादा जीती हैं। एक और यूजर ने लिखा- अभी फट जाता तो।

ये भी पढ़ें-

'पति डांट रहे हैं...', कपड़े की दुकान में लगा हुआ नोटिस हो रहा है वायरल, लोगों ने भी लिए मजे

लड़की को बैठाकर लहराते हुए बाइक चलाते शख्स का Video वायरल, जानें लोगों ने क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।