1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. असली हैवी ड्राइवर तो अंकल निकले, स्कूटी चलाने का तरीका देख आपके उड़ जाएंगे होश

असली हैवी ड्राइवर तो अंकल निकले, स्कूटी चलाने का तरीका देख आपके उड़ जाएंगे होश

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 18, 2024 02:40 pm IST,  Updated : Dec 18, 2024 02:40 pm IST

स्कूटी चलाते एक शख्स का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप जैसे ही उस वीडियो को देखेंगे तो आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे क्योंकि आपने अब तक किसी को इस तरह स्कूटी चलाते नहीं देखा होगा।

Screen Grab- India TV Hindi
स्कूटी पर स्टंट करता हुआ नजर आया शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में आपको कुछ ही लोग ऐसे मिलेंगे जो सोशल मीडिया पर एक्टिव न रहते हों। युवा तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता ही है, उसके अलावा बच्चे और बुजुर्ग लोगों के भी सोशल मीडिया पर अकाउंट हैं। वो भी दिन में थोड़ा समय सोशल मीडिया की गलियों में बिता ही लेते हैं। आप भी दिन में कुछ समय तो सोशल मीडिया पर बिताते ही होंगे, जहां आपको हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते हुए दिखते होंगे। अभी एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जो हैरान कर देगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने अब तक कई बार बाइक और स्कूटी को चलाया होगा। दूसरों को भी दोपहिया वाहन चलाते हुए देखा होगा। हर कोई सीधे बैठकर ही इन्हें चलाता है। मगर क्या आपने कभी किसी को स्कूटी पर उल्टा सवार होकर उसे चलाते हुए देखा है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स स्कूटी पर उल्टा सवार हुआ है मतलब हैंडल की तरफ उसकी पीठ है। उसने हाथों से हैंडल पकड़ा हुआ है और थोड़े-थोड़े समय में गर्दन मोड़कर स्कूटी को चला रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, उसपर @FaizanMultiple नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अंकल रॉक्ड, पुलिस शॉक्ड।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अगर आप एक्टिव रहते हैं तो आप जानते ही होंगे कि इस तरह स्टंट करने वाले लोगों के काफी वीडियो वायरल होते हैं मगर ऐसा स्टंट करने से आप खुद को दूर रखें क्योंकि ये काफी खतरनाक होता है।

ये भी पढ़ें-

ऑफिस में बैठकर आराम कर रहा था शख्स और तभी किसी ने कर दिया मजाक, Video हो रहा है वायरल

Funny: बच्ची ने रोते हुए कही ऐसी बात कि Video हुआ वायरल, एक बार आप भी देखिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।