1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस स्त्री की ताकत देखकर आप हो जाएंगे भौचक्के, Video हो रहा है वायरल

इस स्त्री की ताकत देखकर आप हो जाएंगे भौचक्के, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 15, 2024 06:44 pm IST,  Updated : Aug 15, 2024 06:44 pm IST

सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद जिम वाले भी एक पल के लिए सोच में पड़ जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज हमारा देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी लेने के बाद हर साल 15 अगस्त के दिन को बड़े ही हर्ष के साथ मनाया जाता है। आज वही दिन है और चारों तरफ लोगों में खुशी की लहर है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। किसी फंक्शन में डांस करते बच्चों का वीडियो वायरल हो रहा है तो कोई अपना टैलेंट दिखा रहा है। वहीं एक महिला ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी ताकत दिखाते हुए एक वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

स्त्री ने दिखाई अपनी ताकत

आज के समय में कई लोग बॉडी बनाने के लिए जिम में जाकर लोहा उठाते हैं। मगर एक बार वो इस वायरल वीडियो को देख लेंगे तो वो कुछ देर के लिए सोच में पड़ जाएंगे कि उनके अंदर ऐसी ताकत कब आएगी। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है एक महिला ने सड़क पर पुशअप वाला पोज किया हुआ है। उसके बाद ऑटो के आगे वाले पहिए को उसकी पीठ पर रख दिया जाता है। महिला उस ऑटो के पहिए को अपनी पीठ पर रखते हुए पुश अप करने लगती है। और यही कारण है कि महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई लोग ऐसे भी होंगे जिनके लिए नॉर्मल पुशअप लगाना भी मुश्किल होता है और वहीं एक यह महिला है जो पीठ पर ऑटो का पहिया रखते हुए पुशअप लगा रही है। 

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'देसी पावर।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।

ये भी पढ़ें-

स्कूल से छुट्टी के लिए बच्चे की लिखी एप्लिकेशन हो गई वायरल, लोग भी कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

Independence Day: विदेशियों के सामने बच्ची ने किया कमाल का डांस, Video जीत लेगा आपका दिल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।