1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लगता है भाई पहली बार ससुराल गया है! परोसे गए व्यंजन देख आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें Video

लगता है भाई पहली बार ससुराल गया है! परोसे गए व्यंजन देख आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 16, 2025 06:40 pm IST,  Updated : May 16, 2025 06:40 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आया जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक आदमी के सामने कई सारे व्यंजन परोसे गए हैं और कुछ अभी भी परोसे जा रहे हैं। वीडियो हैरान करने वाला है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की गलियों में कोई अगर एक बार चला गया तो फिर वो वहां से निराश होकर कभी नहीं लौटता। सोशल मीडिया की गलियों में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा नजर आ ही जाता जो इंसान को हैरान, खुश या फिर उसके होश उड़ा देता है। लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं और फिर उन्हीं सब में से कुछ यूनिक कंटेंट सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपको क्या ही बताना, आपने तो खुद ही कई सारे ऐसे पोस्ट देखे होंगे जिन्होंने आपको भी हैरान किया होगा। अब उस लिस्ट में एक नया वीडियो शामिल करने का समय आ गया है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक आदमी जमीन पर बैठा हुआ है और उसके सामने खाने के लिए कई सारे व्यंजन परोसे गए हैं। एक-एक प्लेट में चीजें परोसी गई हैं। किसी प्लेट में एक पीस है तो किसी में दो और किसी में उससे भी ज्यादा रखे हुए हैं। वहां कितने प्लेट रखे गए हैं, वो गिनना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा। वीडियो में नजर आ रहा है कि इतने सारे प्लेट्स रखने के बाद अभी भी कुछ चीजें खाने के लिए रखी जा रही हैं। अब यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन वीडियो वायरल होने लायक तो बिल्कुल है और वायरल हो भी गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'लगता है भाई पहली बार ससुराल गया है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- और अगर इतना खा लिया तो अंतिम बार। दूसरे यूजर ने लिखा- मगर आइटम रिपीट हो रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- शायद एक महीने का खिला रहे हैं। चौथे यूजर ने लिखा- 56 भोग हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस बच्चे को देख आलसी लोगों को आ जाएगी शर्म, 6 साल की उम्र में भी खुद को रखता है फिट

नागिन डांस करने का मिला ऐसा प्रसाद कि जिंदगी भर रहेगा याद, Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।