1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फोटो खिंचवाने के इस तरीके से अनजान होंगे आप, Video देखकर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

फोटो खिंचवाने के इस तरीके से अनजान होंगे आप, Video देखकर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 21, 2024 12:28 pm IST,  Updated : May 21, 2024 12:33 pm IST

सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप जमकर हंसने वाले हैं। इस वीडियो में एक शख्स अपनी पत्नी के साथ फोटो खिंचवा रहा है मगर पूरी वीडियो देखने के बाद ही उसका राज आपके सामने खुल पाएगा।

Screen Grab- India TV Hindi
फोटो में बाल दिखे इसलिए शख्स ने किया जुगाड़ Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ नया और निराला देखने को मिलता है। हर दिन आपको यहां कोई ना कोई वीडियो दिख ही जाएगा जो आपको हंसाने के लिए काफी होगा। कभी लोगों के अजीब डांस का वीडियो वायरल होता है तो कभी अजीब हरकत के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। कुल मिलाकर बात यह है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की कमी नहीं होती है। यहां हर दिन कुछ ना कुछ वायरल चलता ही रहता है। जैसे अभी एक फनी वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स अपनी पत्नी के संग फोटो खिंचवा रहा है मगर उसने एक अलग सा ट्रिक अपनाया है। आइए फिर आपको बताते हैं कि शख्स ने क्यों और कौन सा ट्रिक अपनाया है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स अपनी पत्नी के साथ बैठा हुआ है और वह दोनों सामने देखकर अपनी फोटो क्लिक करवा रहे हैं। अब जब आप शख्स के सिर पर देखेंगे तो आपको नजर आएगा कि उसके सिर पर काले और घने बाल हैं। मगर वीडियो को जैसे ही आप कुछ देर और देखेंगे तो उसका राज खुल जाएगा। दरअसल शख्स ने अपनी बीवी के बालों को ही अपने सिर पर रख लिया है ताकि वह फोटो में गंजा ना दिखे। और फोटो क्लिक होते ही पत्नी अपने बालों को खींच लेती है जिसके बात शख्स के असली बाल दिखने लगते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, उसपर @GANESHV81214930 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए इस टेक्निक को फोटो खिंचवाने का नया तरीका बताया गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने देख भी लिया है।

ये भी पढ़ें-

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर आया Eco-Friendly ऑटो, हर कोई कर रहा है तारीफ, देखें Video

फेंकने के मामले इस शख्स ने सभी लाइनों को कर दिया पार, Video देख आप हो जाएंगे लोटपोट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।