1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दूल्हे को कभी ऐसा करते हुए नहीं देखा होगा, एक बार देख लीजिए वायरल Video

दूल्हे को कभी ऐसा करते हुए नहीं देखा होगा, एक बार देख लीजिए वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 02, 2024 06:59 pm IST,  Updated : Dec 02, 2024 06:59 pm IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जो नजर आ रहा है, वैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए और किस वीडियो में क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो को लोग अपने अकाउंट से पोस्ट करते हैं और उन्हें देखने के बाद लोग भी उसके मुताबिक रिएक्ट करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे तमाम वायरल वीडियो को अलग-अलग समय पर देखा ही होगा। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको शायद हंसी भी आ जाएगी।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें सबसे अलग नजारा दिख रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कोट पेंट पहने हुए, सिर पर सेहरा लगा हुए और गले में माला पहने हुए दूल्हा स्पेशल कुर्सी पर बैठा हुआ है। उसके आस-पास भी कुछ लड़के बैठे हुए हैं और सभी अपने फोन में लगे हुए हैं। कैमरा जब पास में जाता है तो दिखता है कि वह दूल्हा ऑनलाइन गेम खेल रहा है। उस शख्स की उम्र भी काफी कम लग रही है। वीडियो कब का है इसकी जानकारी तो नहीं है मगर अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये दूल्हा शादी करने गया है और बैठ के फ्री फायर खेल रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार 266 लोगों ने देख लिया है। एक यूजर ने हंसने वाली इमोजी कमेंट करते हुए अपनी रिएक्शन दिया है।

ये भी पढ़ें-

लड़की की तारीफ करते ही हो गया उसका एक्सिडेंट, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

बस यही देखना रह गया था! शख्स ने मंच के साथ जो किया उसे देख आपको नहीं होगा यकीन, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।