1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नाच पार्टी के बीच बच्चे की 'भयंकर पढ़ाई' देख दंग रह गए लोग, देखें वीडियो

नाच पार्टी के बीच बच्चे की 'भयंकर पढ़ाई' देख दंग रह गए लोग, देखें वीडियो

 Published : Apr 04, 2023 07:08 pm IST,  Updated : Apr 04, 2023 07:08 pm IST

वीडियो देखने के बाद यकीन ही नहीं हो पाता है कि क्या सच में ऐसा हो सकता है? जैसे इस वीडियो को देखें, तो देखने के बाद आप खुद से सवाल करेंगे कि क्या सच में ऐसा हो सकता है?

viral dance video- India TV Hindi
वायरल डांस वीडियो Image Source : INSTAGRAM/SARCASTICALERTS

सोशल मीडिया की दुनिया निराली है। यहां हम एक से बढ़कर एक वीडियो देखने के लिए मिलते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद हम सिर पकड़ कर बैठ जाते हैं. यानी वीडियो देखने के बाद यकीन ही नहीं हो पाता है कि क्या सच में ऐसा हो सकता है? जैसे इस वीडियो को देखें, तो देखने के बाद आप खुद से सवाल करेंगे कि क्या सच में ऐसा हो सकता है? वीडियो में एक लड़का ऐसी जगह पढ़ाई कर रहा है, जहां पढ़ाई करना मुमकिन नहीं है।

युवक की पढ़ाई देख हर कोई हैरान 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में युवक पढ़ाई कर रहा होता है। जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है, वहां एक महिला कलाकार डांस करती नजर आती हैं। युवती का डांस देख युवक भी काफी खुश नजर आ रहा होता है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि युवक किताब और कॉपी लेकर बैठा है। वहीं, लड़की के डांस पर आसपास के कई लोग तालियां बजा रहे हैं।

यूजर्स ने दिए चौंकाने वाले रिएक्शन 
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि 'साबाश बेटा'। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बिहारी यूपीएससी का परीक्षार्थी है, जो अपने रिश्तेदार की शादी में गया है। एक यूजर ने लिखा कि कितना बहादुर लड़का है। अबतक हमारे पिता हमारी बैंड बजाते देते। एक यूजर ने लिखा कि ये लड़का आगे चलकर ऐसा काम करेगा जिसके बारे में सबको पता चल जाएगा। आपको बता दें कि इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन चौंकाने वाले हैं। जिसे पढ़ने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।