1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पेट्रोलिंग करने निकली पुलिस को युवक ने सुनाया-'केसरिया तेरा इश्क है कि पिया', सिपाहियों का ये था रिएक्शन

पेट्रोलिंग करने निकली पुलिस को युवक ने सुनाया-'केसरिया तेरा इश्क है कि पिया', सिपाहियों का ये था रिएक्शन

 Written By: Shashi Rai
 Published : Dec 27, 2022 02:10 pm IST,  Updated : Dec 27, 2022 02:10 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। गाना सुनते वक्त जो पुलिस का रिएक्शन है लोग उसकी भी जमकर तारीफ कर रहें हैं।

पेट्रोलिंग करने निकली पुलिस को युवक ने सुनाया गाना- India TV Hindi
पेट्रोलिंग करने निकली पुलिस को युवक ने सुनाया गाना Image Source : INSTAGRAM

एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक अपनी मधुर आवाज से मुंबई पुलिस को एंटरटेन करते नजर आ रहा है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि दो पुलिस वाले बाइक से गश्त करने निकले होंगे। इस दौरान कुछ युवकों को सड़क किनारे घूमते हुए देखा होगा, जिसके बाद उनमें से एक शख्स पुलिस वालों को गिटार बजाते हुए 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म का गाना 'केसरिया तेरा इश्क है कि पिया' गाने लगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो मुंबई के मरीन ड्राइव का बताया जा रहा है। वीडियो में बाइक पर बैठे पुलिस वाले गाना सुनते वक्त मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। 

लोग कर रहे जमकर तारीफ

इस वीडियो को अब तक एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं एक लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। गाना सुनते वक्त जो पुलिस का रिएक्शन है लोग उसकी भी जमकर तारीफ कर रहें हैं। 

कलाकारों का शहर 'मुंबई'

मुंबई को कलाकारों का शहर कहा जाता है। यहां काफी बड़ी संख्या में टैलेंटेड लोग अपनी किस्मत आजमा रहे होते हैं। इनमें से कई बहुत बड़े कलाकर बनकर उभरते हैं और देश-दुनिया पर छा जाते हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।