1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Zebra Aur Magarmach Ka Video: जेब्रा पर हमला करना मगरमच्छ को पड़ा भारी, ऐसा हाल हुआ कि रूह कांप जाएगी

Zebra Aur Magarmach Ka Video: जेब्रा पर हमला करना मगरमच्छ को पड़ा भारी, ऐसा हाल हुआ कि रूह कांप जाएगी

 Written By: Avinash Rai
 Published : Feb 19, 2023 05:22 pm IST,  Updated : Feb 19, 2023 05:22 pm IST

इस वीडियो में अपनी जान बचाने के लिए एक जेब्रा मगरमच्छ से भिड़ जाता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर ranthambore_tours नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को काफी लाइक व शेयर किया गया है।

Zebra Aur Magarmach Ka Video crocodile attack on zebra wild animal dangerous attack omg viral video - India TV Hindi
जेब्रा पर शेर ने किया हमला Image Source : SOURCE/RANTHAMBORE_TOURS

Zebra Aur Magarmach Ka Video: जंगलों में जंगली जानवरों की लड़ाई हमेशा होती ही रहती है। इन लड़ाईयों के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जाते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन शेर, बाघ, तेंदुए, मगरमच्छ, हाथी, भालू इत्यादि की लड़ाई का वीडियो शेयर किया जाता रहता है। इन वीडियो को काफी पसंद व शेयर किया जाता है। ये वीडियो एक तरफ जहां बेहद डरावना होता है। वहीं दूसरी तरफ लोग इस वीडियो को देखकर रोमांचित भी होते हैं। इस वीडियो को देखकर आपको यकीनन डर लगेगा लेकिन इस वीडियो में कुछ ऐसा भी होता है जिसपर आपको यकीन तक नहीं होगा।

जेब्रा और मगरमच्छ का वीडियो

यह वीडियो एक जेब्रा और मगरमच्छ के बीच हुई लड़ाई का है। अमूमन क्या होता है कि मगरमच्छ पानी में भाग रहे जेब्रा, हिरण या भैंसे को मार डालते हैं और खा लेते हैं। लेकिन इस वीडियो में आप जो देखेंगे उसपर आपको सच में यकीन नहीं होगा। इस वीडियो में अपनी जान बचाने के लिए एक जेब्रा मगरमच्छ से भिड़ जाता है। इस  वीडियो को सोशल मीडिया पर ranthambore_tours नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को काफी लाइक व शेयर किया गया है। 

मगरमच्छ पर भारी पड़ा हमला

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि नदीं को पार करने का प्रयास एक जेब्रा करता है। इस दौरान मगरमच्छ चुपचाप उसके पीछे पड़ जाता है। जैसे ही मगरमच्छ जेब्रा पर हमला करने के लिए मुंह खोलता है तभी जेब्रा जान बचाने के लिए जवाबी हमला करता है और मगरमच्छ का जबड़ा अपने मुंह में दबोच लेता है। ऐसा करने से मगरमच्छ तुरंत तड़पने लगता है। ऐसा नजारा देख मालूम होता है कि शायद जेब्रा की जान इस हमले में बच ही गई होगी क्योंकि हमला उल्टा मगरमच्छ पर भारी पड़ गया।

ये भी पढ़ें- Sher Ka Video: शख्स के पीछे पड़ गया शेर, फिर उसे खाने के लिए लगा पेड़ पर चढ़ने, दहल जाएंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।