1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. समय की कीमत जानता है यह शख्स, ट्रैफिक के बीच फोन से पढ़ता दिखा Zomato का डिलीवरी बॉय, देखें Video

समय की कीमत जानता है यह शख्स, ट्रैफिक के बीच फोन से पढ़ता दिखा Zomato का डिलीवरी बॉय, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 01, 2024 08:49 am IST,  Updated : Apr 01, 2024 08:49 am IST

आजकल सोशल मीडिया पर एक जोमैटो डिलीवरी बॉय का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह ट्रैफिक के बीच फोन से पढ़ता हुआ नजर आ रहा है। मगर वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपनी अलग-अलग राय साझा की है।

ट्रैफिक में फोन से पढ़ता हुआ शख्स- India TV Hindi
ट्रैफिक में फोन से पढ़ता हुआ शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

जब आप ध्यान देंगे तो आपको इस समाज में दो तरह के लोग नजर आएंगे। एक वो लोग होते हैं जिनके पास संसाधन की कमी नहीं होती है मगर फिर भी वो किसी काम को करने से कतराते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके पास संसाधन और समय की कमी होती है मगर उनके भीतर कुछ कर गुजरने की चाहत होती है। इस समय सोशल मीडिया पर दूसरे तरह के एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद आपका मोटीवेट होना तय है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो किसका है और वह वीडियो में क्या कर रहा है।

ट्रैफिक के बीच पढ़ाई

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर मालूम पड़ता है सिग्नल के रेड होने के कारण कई गाड़ियां रुकी हुई हैं। इन्हीं गाड़ियों के बीच बाइक पर बैठा जोमैटो डिलीवरी बॉय भी रुका हुआ है और अपने फोन में कुछ देख रहा है। वीडियो बनाने वाले शख्स ने उसके फोन पर जूम किया तो नजर आया कि वह एक टीचर का वीडियो देख रहा है जिसमें वह कुछ पढ़ा रहा है। इस वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) पर @ayusshsanghi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, 'इस वीडियो को देखने के बाद मुझे नहीं लगता है कि आपको कड़ी मेहनत से पढ़ने के लिए किसी और मोटिवेशन होगी।'

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने दी अपनी अलग-अलग राय

खबर लिखे जाने तक वीडियो को 70 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इससे ज्यादा प्रेरणादायक कुछ नही हो सकता। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे ही मेहनत करते रहो। वहीं कुछ लोगों ने इसे खतरनाक बताया। एक यूजर ने लिखा- यह गलत प्रेरणा है, इससे हादसा भी हो सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा- अच्छी बात है मगर खुद की और दूसरों की सुरक्षा का क्या। इतना ही नहीं कुछ लोगों का दावा है कि वह रील्स देख रहा है। एक यूजर ने लिखा- रील है वो, अच्छे से देखो। दूसरे यूजर ने लिखा- सर वो रील्स देख रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- शॉर्ट्स देख रहा है वो।

ये भी पढ़ें-

दुनिया से बिल्कुल जुदा है यह शख्स, बंदे के मैच देखने का तरीका देखकर आप भी हो जाएंगे दंग, Video वायरल

भगवान ऐसा दोस्त हर किसी को दे! शहर में होर्डिंग लगवाकर लड़की अपने दोस्त के लिए खोज रही है प्रेमिका, फोटो वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।