1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कोलकाता के मशहूर रेस्टोरेंट पर फूड डिपार्टमेंट की रेड, 500 किलोग्राम मछली-चिकन जब्त

कोलकाता के मशहूर रेस्टोरेंट पर फूड डिपार्टमेंट की रेड, 500 किलोग्राम मछली-चिकन जब्त

 Reported By: Onkar Sarkar Written By: Vineet Kumar Singh
 Published : Sep 03, 2026 02:24 pm IST,  Updated : Sep 03, 2026 02:24 pm IST

दुर्गा पूजा से पहले कोलकाता में खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत टांगरा के मशहूर बिग बॉस रेस्टोरेंट पर छापेमारी हुई। जांच के दौरान बिना तारीख वाले करीब 500 किलो मछली और चिकन को जब्त कर नष्ट किया गया। साल्टलेक की एक केक-पेस्ट्री दुकान से भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए।

Kolkata Restaurant Raid, Big Boss Restaurant Kolkata, Food Safety Kolkata- India TV Hindi
कोलकाता के रेस्टोरेंट से फूड डिपार्टमेंट ने 500 किलो मछली-चिकन जब्त किया है। Image Source : REPORTER INPUT

Highlights

  • दुर्गा पूजा से पहले कोलकाता रेस्टोरेंट में रेड, 500 किलो मछली-चिकन जब्त कर नष्ट किया।
  • टांगरा के बिग बॉस में बिना तारीख वाला मीट मिला, साल्टलेक में केक सैंपल लिए।
  • पश्चिम बंगाल के अलग-अलग जिलों में खाद्य सुरक्षा जांच, त्योहार तक अभियान रहेगा जारी।

कोलकाता: दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में खाद्य सुरक्षा को लेकर फूड डिपार्टमेंट और कोलकाता नगर निगम एक्शन में हैं। कोलकाता के टांगरा इलाके में मशहूर चाइनीज रेस्टोरेंट ‘बिग बॉस’ पर छापेमारी के दौरान करीब 500 किलो मछली और चिकन मीट बरामद किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, बड़ी मात्रा में मछली और मीट फ्रीजर में रखा मिला, लेकिन उन पर कोई तारीख दर्ज नहीं थी। ऐसे में किसी तरह का जोखिम न लेते हुए इसे जब्त कर नष्ट कर दिया गया।

फ्रीजर में मिला बिना तारीख वाला मीट

अधिकारियों के मुताबिक, टांगरा स्थित बिग बॉस रेस्टोरेंट की जांच के दौरान फ्रीजर में बड़ी मात्रा में मछली और चिकन मिला। जांच में इन खाद्य पदार्थों पर इस्तेमाल या पैकिंग की तारीख दर्ज नहीं मिली। फूड डिपार्टमेंट और कोलकाता नगर निगम की टीम ने करीब 500 किलो मछली और चिकन जब्त किया। अधिकारियों ने बताया कि बिना तारीख वाले मीट को लेकर किसी तरह का जोखिम नहीं लिया गया। जब्त सामग्री को धापा भेजा गया और बाद में नष्ट कर दिया गया।

साल्टलेक में केक-पेस्ट्री की दुकान पर छापा

खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत साल्टलेक इलाके में ‘फ्रेंच लफ’ नाम की केक और पेस्ट्री की दुकान पर भी जांच की गई। फूड डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने दुकान से केक के सैंपल लिए हैं। इन सैंपल को आगे जांच और टेस्टिंग के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है। अधिकारियों के मुताबिक, त्योहारों के मौसम को देखते हुए पश्चिम बंगाल के अलग-अलग जिलों में भी सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।

दुर्गा पूजा से पहले आखिर क्यों बढ़ी चिंता?

बता दें कि पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा त्योहार दुर्गा पूजा करीब एक महीने दूर है। इस दौरान रेस्तरां और खाने-पीने की दुकानों पर ग्राहकों की संख्या आम दिनों के मुकाबले काफी बढ़ जाती है। ऐसे में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उन्हें सुरक्षित तरीके से रखने को लेकर प्रशासन की निगरानी बढ़ गई है। मौजूदा घटनाक्रम ने 2018 के शव-मांस कांड की याद भी ताजा कर दी है। उस मामले में आरोप लगा था कि कचरा फेंकने वाली जगहों से इकट्ठा किए गए मृत जानवरों के मांस को कोलकाता और आसपास के इलाकों के रेस्तरां में बेचा गया था।

1 से 8 सितंबर तक फूड सेफ्टी वीक

इन कार्रवाइयों के बीच मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 1 से 8 सितंबर तक राज्यव्यापी फूड सेफ्टी वीक की शुरुआत की है। अभियान की शुरुआत कोलकाता के प्रसिद्ध हॉग मार्केट यानी न्यू मार्केट इलाके से की गई। इस दौरान अधिकारी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर जोर दिया। उन्होंने साफ किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट और खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों में सरकार सख्त रुख अपनाएगी। बता दें कि यूपी में भी हाल में भारी मात्रा में नकली दूध जब्त किया गया था, और फैक्ट्री मालिक पर FIR की गई थी

ये भी पढ़ें: नवी मुंबई में एक्सपायरी डेट से छेड़छाड़ का बड़ा खेल बेनकाब, FDA-पुलिस की कार्रवाई में 75 लाख का खाद्य स्टॉक जब्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।