1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. VIDEO: नंदीग्राम के बाद भवानीपुर में भी शुभेंदु अधिकारी की बंपर जीत, ममता बनर्जी को 15,105 वोटों से हराया

VIDEO: नंदीग्राम के बाद भवानीपुर में भी शुभेंदु अधिकारी की बंपर जीत, ममता बनर्जी को 15,105 वोटों से हराया

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : May 04, 2026 07:29 pm IST,  Updated : May 04, 2026 09:32 pm IST

नंदीग्राम के बाद अब भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर सीट से भी जीत गए हैं। 18वें राउंड की गिनती में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15105 वोटों से हरा दिया है। उनकी जीत का पता चलते ही मतदान केंद्र के बाहर पटाखे फूटे, देखें वीडियो..

शुभेंदु अधिकारी- India TV Hindi
शुभेंदु अधिकारी Image Source : DDNEWS

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के बाद भवानीपुर सीट पर भी लीड बना ली और अपनी प्रतिद्वंद्वी टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को 15,105 वोटों से हरा दिया है। जैसे ही उनकी लीड का पता चला, वेसे ही भवानीपुर में मतगणना केंद्र के बाहर पटाखे फूटने लगे।बता दें कि 18 राउंड की हो रही वोटों की गिनती के बीच 15,000 वोटों से शुभेंदु अधिकारी आगे चल रहे थे और सबकी निगाहें भवानीपुर सीट पर टिकी रहीं, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा नेता और टीएमसी के पूर्व विधायक शुभेंदु अधिकारी से था। 19,000 से अधिक वोटों की बढ़त बनाने के बाद, शुभेंदु अधिकारी ने जोरदार वापसी करते हुए अंतर को घटा दिया था और अब वे ममता से आगे निकल गए।


नौ हजार से अथिक वोटों से नंदीग्राम सीट जीते शुभेंदु

नंदीग्राम विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने जीत हासिल कर ली है और उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 10,200 वोटों के अंतर से हराया। इससे पहले भवानीपुर में मतदान केंद्र में हाई वोल्टेज ड्रामा चला, जब ममता बनर्जी अचानक मतदान केंद्र पर आ धमकीं। उसके बाद वहां शुभेंदु अधिकारी भी पहुंच गए। 

देखें वीडियो



भवानीपुर में भिड़े भाजपा-टीएमसी समर्थक

बता दें कि भवानीपुर में सखावत मेमोरियल गर्ल्स स्कूल के पास तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों के बीच जबर्दस्त झड़प हुई। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने बीजेपी समर्थकों पर आरोप है कि उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के काउंटिंग एजेंटों को कथित तौर पर बाहर फेंक दिया और ममता बनर्जी की भाभी काजरी बंदोपाध्याय को भी घेर लिया। भवानीपुर में सखावत मेमोरियल गर्ल्स स्कूल, जहां भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रॉन्ग रूम बने हैं, तृणमूल द्वारा वोटों की चोरी का आरोप लगाए जाने के बाद विवाद का केंद्र बन गया। इस झड़प और आरोपों के बाद, ममता बनर्जी काउंटिंग सेंटर पर पहुंच गई थीं, जहां शुभेंदु अधिकारी पहले से ही सेंटर पर मौजूद थे।

ये भी पढ़ें:

नंदीग्राम में 9,000 से ज्यादा वोटों से जीते भाजपा के शुभेंदु अधिकारी, भवानीपुर में क्या होगा? जानें

भवानीपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा, अचानक काउंटिंग सेंटर क्यों पहुंचीं ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद थे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।