1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल की इन विधानसभा सीटों पर हुई कांटे की टक्कर, शुभेंदु की दोनों सीटों पर फंसा पेंच, अंत में दोनों जीते

पश्चिम बंगाल की इन विधानसभा सीटों पर हुई कांटे की टक्कर, शुभेंदु की दोनों सीटों पर फंसा पेंच, अंत में दोनों जीते

 Edited By: Shakti Singh
 Published : May 04, 2026 11:24 pm IST,  Updated : May 04, 2026 11:24 pm IST

बीजेपी ने भले ही पश्चिम बंगाल में बड़े अंतर से जीत हासिल की हो, लेकिन कई सीटें ऐसी भी रहीं, जिनमें अंत तक कांटे की टक्कर चलती रही। शुभेंदु अधिकारी ने दो सीटों पर जीत हासिल की, लेकिन दोनों जगह उन्हें कड़ी टक्कर मिली।

Mamata Banerjee and Suvendu Adhikari- India TV Hindi
ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी ने 200 से ज्यादा सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है। 294 विधानसभा सीट वाले पश्चिम बंगाल में सोमवार को 293 सीटों के नतीजे सामने आए और इनमें से 206 सीटें बीजेपी के खाते में गई। लगातार तीन बार से सरकार बना रही ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस महज 81 सीटों पर सिमट गई। बीजेपी ने भले ही चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल किया हो, लेकिन कई सीटों पर बीजेपी और टीएमसी उम्मीदवार के बीच कांटे की टक्कर रही।

बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री बनने की रेस में सबसे आगे हैं। उन्होंने दो सीटों पर जीत हासिल की है और लगातार दूसरे चुनाव में ममता बनर्जी को हराया है। हालांकि, दोनों सीटों में शुभेंदु के टीएमसी उम्मीदवारों ने कांटे की टक्कर दी। नंदीग्राम में उन्होंने 9665 वोट से जीत हासिल की। उन्हें कुल 127301  वोट मिले। वहीं, टीएमसी के पवित्र कर को 117636 वोट मिले। 19 राउंड की गिनती में कई बार दोनों उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई, लेकिन अंत में जीत शुभेंदु की हुई। 

ममता की सीट पर भी कड़ी टक्कर

शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ा था और इस सीट पर भी दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। शुभेंदु को 73917 वोट मिले और ममता के खाते में 58812 वोट गए। 20 राउंड की गिनती में 15वें राउंड तक ममता बनर्जी आगे थीं, लेकिन बाद में शुभेंदु ने बढ़त बनाई और 15105 वोट से जीत हासिल की।

सतगछिया में कड़ा मुकाबला

सतगछिया में बीजेपी के अग्निश्वर नस्कर और टीएमसी की सोमश्री बेतल के बीट कांटे की टक्कर हुई। 18 राउंड की गिनती तक दोनों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। अंत में बीजेपी उम्मीदवार ने 401 वोट से जीत हासिल की। अग्निश्वर नस्कर को कुल 111023 वोट मिले। वहीं, सोमश्री बेतल को 110622 वोट मिले।

रैना सीट पर 834 वोट से जीते सुभाष पात्रा

रैना सीट पर भी बीजेपी और टीएमसी उम्मीदवार के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। 14 राउंड की वोटों की गिनती के बाद बीजेपी के सुभाष पात्रा ने 103487 वोट हासिल किए और 834 वोट से जीत हासिल की। वहीं, टीएमसी की मंदिरा दलुई 102653 वोट पाकर भी चुनाव हार गईं।

यह भी पढ़ें-

पश्चिम बंगाल चुनाव में कैसा रहा हुमायूं कबीर और ओवैसी की पार्टियों का प्रदर्शन? जानिए पूरी तस्वीर

TMC की करारी शिकस्त के बाद ममता बनर्जी खुद भी हारीं, सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में 15 हजार वोटों से दी मात

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।