पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) मनोज कुमार अग्रवाल ने बुधवार को लोक भवन में राज्यपाल आर.एन. रवि से मुलाकात की। यह मुलाकात हाल ही में संपन्न हुए राज्य चुनावों के बाद, नई विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों के नामों वाली गजट अधिसूचना सौंपने की वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए की गई थी।
सिर्फ फालता विधानसभा सीट पर बाकी है चुनाव
मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा चुनावों में चुनाव आयोग की भूमिका अब समाप्त हो चुकी है। सिर्फ फालता विधानसभा क्षेत्र में जो चुनाव बाकी है, उसे कराया जाना बाकी है।
निवार्चित विधायकों की सूची सौंपी गई
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने कहा, 'मैं गजट अधिसूचना जमा करने का वैधानिक कार्य पूरा करने आया था, जो किसी भी चुनाव के बाद किया जाता है। निर्वाचित विधायकों की सूची सौंप दी गई है।'
बंगाल में चुनाव आयोग की भूमिका समाप्त
उन्होंने आगे कहा, 'अब, विधानसभा का गठन करना लोक भवन का कार्य है। फालता चुनाव को पूरा करने के अलावा, चुनाव आयोग की भूमिका समाप्त हो चुकी है।'
सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू
परिणामों की घोषणा के बाद गजट अधिसूचना सौंपना एक अनिवार्य संवैधानिक नियम है। यह राज्यपाल के लिए नई विधानसभा के गठन और सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू करने का मार्ग प्रशस्त करता है।
बंगाल में बीजेपी ने जीतीं 207 सीटें
BJP ने 294 सदस्यीय विधानसभा में 207 सीटों के साथ जबरदस्त जीत हासिल की। इस तरह तृणमूल कांग्रेस के लगातार 15 सालों के शासन को समाप्त कर दिया। TMC केवल 80 सीटें ही जीत पाई। विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी की हार के बाद, निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अभी तक राज्यपाल को अपना इस्तीफा नहीं सौंपा है।
ये भी पढ़ें:
क्या बंगाल में होगा फ्लोर टेस्ट? ममता की जिद्द कितनी संवैधानिक, जानें राज्यपाल के पास कितनी ताकत