पश्चिम बंगाल में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से फुल स्लीव शर्ट पहनने की अपील की। उन्होंने कहा, मच्छर के काटने से डेंगू-मलेरिया फैल रहा है, इसलिए शरीर को ढक कर रखें। स्कूल के बच्चों के लिए स्वास्थ मंत्री डॉक्टर शरदवत मुखर्जी ने कहा कि लड़कों के लिए फुल स्लीव शर्ट और पैंट और लड़कियों के लिए सलवार सूट पहनकर स्कूल जाए।
डेंगू से बचाव; फुल ड्रेस में स्कूल जाएं बच्चे- स्वास्थ्य मंत्री
स्वास्थ्य मंत्री ने स्कूल के हेडमास्टर्स से आग्रह किया है कि इन तीन महीनों में बच्चों को फुल ड्रेस पहनाएं, चाहे ड्रेस कुछ भी हो। उन्हें स्कर्ट पहनकर स्कूल न भेजें। उन्होंने कहा कि बच्चे को ऐसी सलवार पहनाएं जिससे उनके पैर ढके हों। बहुत से लोग घुटनों तक मोजे पहनते हैं लेकिन उससे काम नहीं चलता क्योंकि मोजे पतले होते हैं और वे स्किन से चिपक जाते हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर शरदवत मुखर्जी ने आगे कहा कि लड़कियों को सलवार और लड़के को फुल पैंट और शर्ट पहनाएं। यह बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि चलो कोशिश करते हैं और देखते हैं कि क्या हम इन तीन महीनों, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर के लिए इसे कम कर सकते हैं।
डेंगू से अब तक 7 मौतें
बता दें कि बंगाल में मॉनसून के मौसम में डेंगू के मामले भयानक हो जाता है। पश्चिम बंगाल में 2026 में अब तक 4 हजार से अधिक डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना, मुर्शिदाबाद, और दक्षिण 24 परगना में डेंगू का सबसे अधिक प्रकोप देखने को मिला है। आधिकारिक रूप से बंगाल में डेंगू से 7 लोगों की मौतें दर्ज की गई हैं।
डेंगू के लक्षण
- तेज बुखार आना ( लगभग 2 से 7 दिनों तक 101-105°F)
- जी मिचलाना और उल्टी आना
- तेज सिरदर्द और आँखों के पीछे दर्द
- त्वचा पर चकत्ते
- मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
- प्लेटलेट काउंट में गिरावट
- रक्तस्राव (नाक या मसूड़ों से)
- बेचैनी, साँस लेने में कठिनाई
- लगातार उल्टी (24 घंटे में कम से कम 3 बार)
डेंगू से बचाव के उपाय
- शरीर को ढककर रखें। ऐसे कपड़े पहनें जो पूरे शरीर को ढककर रखें।
- घर में पानी जमा न होने दें। खासतौर से कूलर, गमले, टायर, टंकी या बाल्टी में पानी इकट्ठा न होने दें और हर हफ्ते उन्हें साफ करें।
- दिन में भी सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।
- मच्छरों को घर के अंदर आने से रोकने के लिए खिड़कियों पर जाली लगाएं।
ये भी पढ़ें-
कोलकाता के मशहूर रेस्टोरेंट पर फूड डिपार्टमेंट की रेड, 500 किलोग्राम मछली-चिकन जब्त