1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. शेख शाहजहां को बंगाल पुलिस ने सीबीआई को सौंपा, हाईकोर्ट के आदेश के बाद किया हैंडओवर

शेख शाहजहां को बंगाल पुलिस ने सीबीआई को सौंपा, हाईकोर्ट के आदेश के बाद किया हैंडओवर

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 06, 2024 06:03 pm IST,  Updated : Mar 06, 2024 08:23 pm IST

शेख शाहजहां को बंगाल पुलिस ने सीबीआई को देर शाम हैंडओवर कर दिया। हालांकि हैंडओवर की प्रक्रिया में देरी हुई। हाईकोर्ट ने शाम 4.30 बजे तक का समय दिया था।

शेख शाहजहां, टीएमसी...- India TV Hindi
शेख शाहजहां, टीएमसी नेता Image Source : FILE

कोलकाता: पश्चिम बंगाल पुलिस ने संदेशखाली के आरोपी शेख शाहजहां को सीबीआई के हाथों सौंप दिया है। बंगाल पुलिस ने कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद शाहजहां को सीबीआई को हैंडओवर किया है। हालांकि इस प्रक्रिया में काफी देरी भी हुई। बंगाल पुलिस ने शाहजहां शेख का मेडिकल कराने के बाद उसे सीबीआई को सौंपा है। 

हाईकोर्ट ने शाम 4.30 बजे तक सौंपने का दिया था आदेश

कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को यह आदेश जारी किया था कि पश्चिम बंगाल सरकार को संदेशखाली में ईडी के अधिकारियों पर हमले के मामले के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को शाम साढ़े चार बजे तक सीबीआई को सौंप दे। हाईकोर्ट ने इस आदेश को तुरंत प्रभाव से लागू करने को कहा था। ईडी ने राज्य सरकार के खिलाफ जस्टिस हरीश टंडन की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष एक अवमानना याचिका दायर की थी। ईडी ने दावा किया गया कि राज्य सरकार ने चीफ जस्टिसशिवगणनम की अध्यक्षता वाली पीठ के मंगलवार के आदेशों को लागू नहीं किया है। 

ईडी अधिकारियों की टीम पर हमले का आरोप

 ईडी अधिकारियों की टीम पर पांच जनवरी को उस समय हमला किया जब वह राशन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच के लिए संदेशखालि स्थित शेख के आवास पर गई थी। शेख को 29 फरवरी को पश्चिम बंगाल पुलिस ने ईडी अधिकारियों पर हमले के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद राज्य पुलिस ने मामले की जांच सीआईडी को सौंप दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।