1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल में कमल खिलाने की तैयारी, भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए बनाई नई कोर कमेटी

बंगाल में कमल खिलाने की तैयारी, भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए बनाई नई कोर कमेटी

 Reported By: Devendra Parashar, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Dec 26, 2023 05:59 pm IST,  Updated : Dec 26, 2023 08:38 pm IST

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में नई कोर कमेटी का गठन किया है। पार्टी का मकसद राज्य में ज्यादा से ज्यादा लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने का है।

बंगाल में जीत की तैयारी (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
बंगाल में जीत की तैयारी (सांकेतिक फोटो) Image Source : PTI

लोकसभा चुनाव 2024 में अब कुछ ही वक्त बाकी रह गया है। इस बीच सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी जीत के लिए तैयारियों पर जोर देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे हैं। नड्डा और शाह ने राज्य में भाजपा के नेताओं के साथ बैठकें की हैं जिसमें से एक बड़ी अपडेट निकल कर सामने आया है। 

नई कोर कमेटी का गठन

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में नई कोर कमेटी का गठन किया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पार्टी द्वारा 15 सदस्यों वाली चुनाव कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में 10 नेता पश्चिम बंगाल के होंगे। वहीं, बाकी के 5 केंद्रीय नेता (जो फिलहाल केंद्र में है) होंगे। पार्टी का मकसद राज्य में ज्यादा से ज्यादा लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने का है। 

पश्चिम बंगाल में भाजपा का हाल

राजनीतिक दृष्टिकोण से भारतीय जनता पार्टी धीरे-धीरे पश्चिम बंगाल में अपने पैर जमा रही है। साल 2014 में जहां पार्टी को पश्चिम बंगाल में 2 सीटें मिली थी तो वहीं, 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने राज्य की 18 लोकसभा सीटों पर कब्जा जमाया था। इसके बाद साल 2021 में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 294 में से 77 सीटों पर जीत हासिल करते हुए मुख्य विपक्षी दल का दर्जा हासिल किया था। 

आज की बैठक में क्या हुआ?

सूत्रों की मानें तो अमित शाह और जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर जीत के लिए नेताओं के साथ मैराथन बैठक की है। बीजेपी के दोनों सीनियर नेता एक-एक सीट तैयारियों की समीक्षा की है। उन्होंने राज्य पदाधिकारियों और संगठनों के साथ कई बैठकें की और आम चुनाव से पहले संगठनात्मक ताकत का आंकलन भी किया। माना जा रहा है कि निकट भविष्य में केंद्रीय नेता, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और पार्टी अध्यक्ष राज्य का दौरा करना जारी रखेंगे। 

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान, यूट्यूब पर ऐसा करने वाले दुनिया के पहले नेता

ये भी पढे़ं- शशि थरूर का चैलेंज, बोले- अगर लोकसभा चुनाव में PM मोदी भी मेरे खिलाफ लड़ें तो भी मैं ही जीतूंगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।