1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 19 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, आरजी कर रेप पीड़िता की मां को मिला टिकट

बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 19 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, आरजी कर रेप पीड़िता की मां को मिला टिकट

 Written By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Mar 25, 2026 08:07 pm IST,  Updated : Mar 25, 2026 10:15 pm IST

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। इस लिस्ट में दो महिलाओं को भी टिकट दिया गया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : ANI

कोलकाताः पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 19 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बीजेपी ने आरजी कर रेप पीड़िता की मां को भी टिकट दिया है। पीड़िता की मां पानीहाटी से चुनाव लड़ेंगी। कूचबिहार दक्षिण से रथीन्द्र नाथ बोस को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, राजगंज से दिनेश सरकार (हराधन सरकार) को चुनाव लड़ने का मौका मिला है।  हरिपाल से मधुमिता घोष को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इंग्लिश बाजार से अमलन भादुरी को टिकट मिला है। 

इन्हें भी मिला टिकट

पानीहाटी से बीजेपी ने रत्ना देबनाथ को उम्मीदवार बनाया है। शांतिपुर से स्वपन दास को प्रत्याशी बनाया गया है। हावड़ा मध्य से बिप्लब मंडल, इस्लामपुर से चित्रजीत रॉय, नलहाटी से अनिल सिंह को टिकट मिला है। सिंगूर से अरूप कुमार दास और सैंथिया से कृष्णा कांत साहा चुनाव लड़ेंगे।

बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट

विधानसभा सीट  उम्मीदवार का नाम
कूचबिहार दक्षिण रथीन्द्र नाथ बोस
 राजगंज (अजा) दिनेश सरकार (हराधन सरकार)
 इस्लामपुर चित्रजीत रॉय
 हेमताबाद (अजा) हरिपद बर्मन
 इंग्लिश बाजार अमलन भादुरी
 शांतिपुर स्वपन दास
 पानीहाटी रत्ना देबनाथ
  हावड़ा मध्य बिप्लब मंडल
 उत्तरपाड़ा दीपांजन चक्रवर्ती
सिंगूर डॉ. अरूप कुमार दास
 चन्दननगर दीपांजन कुमार गुहा
 चुंचुड़ा सुबीर नाग
 हरिपाल मधुमिता घोष
  तमलुक डॉ. हरे कृष्णा बेरा
 मेदिनीपुर शंकर गुच्छैत
पूर्वस्थली प्राणकृष्ण तपदार
कटवा कृष्णा घोष
सैथिया कृष्णा कांत साहा
नलहाटी अनिल सिंह

 

इससे पहले 111 उम्मीदवारों की लिस्ट हुई थी जारी

इससे पहले बीजेपी ने बंगाल चुनाव के लिए 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक माथाभंगा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। राज्यसभा की पूर्व सांसद रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण से मैदान में उतारा गया। वहीं, कलिम्पोंग विधानसभा सीट के लिए पूर्व हॉकी खिलाड़ी भारत छेत्री को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि पार्टी ने दार्जिलिंग से नोमान राय को अपना उम्मीदवार बनाया है। 294 सदस्यों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए अगले महीने की 23 और 29 तारीख को दो चरणों में चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

ये भी पढ़ेंः पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी के 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, ममता के खिलाफ सुवेंदु अधिकारी को टिकट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, किया गया फेरबदल, देखें पूरी लिस्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।