1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल में फिर राजनीतिक हिंसा, उपद्रवियों ने स्थानीय भाजपा नेता पर किया हमला

पश्चिम बंगाल में फिर राजनीतिक हिंसा, उपद्रवियों ने स्थानीय भाजपा नेता पर किया हमला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 04, 2021 08:07 am IST,  Updated : Jan 04, 2021 08:07 am IST

पश्चिम बंगाल में इस साल चुनाव होने हैं, लेकिन इससे पहले यहां राजनीतिक हिंसा का नया दौर शुरू हो गया है।

पश्चिम बंगाल में इस...- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल में इस साल चुनाव होने हैं, लेकिन इससे पहले यहां राजनीतिक हिंसा का नया दौर शुरू हो गया है।  Image Source : PTI

चकदाह। पश्चिम बंगाल में इस साल चुनाव होने हैं, लेकिन इससे पहले यहां राजनीतिक हिंसा का नया दौर शुरू हो गया है। राज्य के नदिया जिले में उपद्रवदियों के हमले में भाजपा का एक स्थानीय नेता घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस ने कहा कि चकदाह इलाके के सिमुरली-निर्मल पल्ली के भाजपा बूथ अध्यक्ष रतन बर्मन (35) पर शनिवार की रात उपद्रवियों ने उस वक्त हमला किया जब वह अपने घर लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग बर्मन को कल्याणी के जेएनएम अस्पताल ले गए। उनके हाथ में चोट आई है। 

पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है। राणाघाट से भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के ''गुंडों'' ने बर्मन पर हमला किया। हालांकि टीएमसी ने इन आरोपों को खारिज किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार सुबह इलाके में एक सड़क को अवरुद्ध कर बर्मन पर हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।