1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. प्रेमी ने गेस्ट हाउस में महिला पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर

प्रेमी ने गेस्ट हाउस में महिला पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर

 Edited By: Amar Deep
 Published : Dec 29, 2025 03:45 pm IST,  Updated : Dec 29, 2025 03:45 pm IST

कोलकाता में एक शख्स ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रेमी ने ही महिला पर किया हमला। - India TV Hindi
प्रेमी ने ही महिला पर किया हमला। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने महिला पर चाकू से कई बार हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक महिला का प्रेमी बताया जा रहा है, जिसने महिला पर एक गेस्ट हाउस में घुसकर चाकू से कई बार हमला किया। घायल अवस्था में महिला को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चेन्नई का रहने वाले प्रदीप कुमार सेल्वराज (40) नाम के एक शख्स को 38 वर्षीय महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि महिला ने आरोपी प्रदीप पर उसकी हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि यह घटना रविवार को मध्य कोलकाता में बी बी गांगुली स्ट्रीट स्थित एक गेस्ट हाउस का है। यहां गेस्ट हाउस में पहुंचते ही आरोपी प्रदीप और महिला के बीच कहासुनी हो गई। 

महिला का इलाज जारी

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रदीप ने महिला पर कथित तौर पर धारदार हथियार से कई बार हमला किया, जिससे उसके कंधे, बांहों और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं। इसके बाद आरोपी गेस्ट हाउस से फरार हो गया।’’ वहीं गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने मुचीपारा पुलिस थाने को इस घटना के बारे में सूचना दी। अधिकारी ने बताया कि महिला को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी की तारीफ कर कांग्रेस में घिरे दिग्विजय, अब राहुल ने बोला-'आप अपना काम कर गए'

उन्नाव रेप केस: सुप्रीम कोर्ट से कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ा झटका, हाई कोर्ट के जमानत के फैसले पर लगी रोक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।