1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल में Coronavirus से छह लोगों की मौत, 136 नए मामले

पश्चिम बंगाल में Coronavirus से छह लोगों की मौत, 136 नए मामले

 Reported By: Bhasha
 Published : May 19, 2020 11:55 pm IST,  Updated : May 19, 2020 11:55 pm IST

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से छह लोगों की जान जाने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 178 तक पहुंच गई है। 

पश्चिम बंगाल में Coronavirus से छह लोगों की मौत, 136 नए मामले - India TV Hindi
पश्चिम बंगाल में Coronavirus से छह लोगों की मौत, 136 नए मामले  Image Source : INDIA TV

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से छह लोगों की जान जाने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 178 तक पहुंच गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बताया कि राज्य में इस अवधि के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 136 नए मामले सामने आने के बाद कुल इलाजरत मरीजों की संख्या 1,637 तक पहुंच गई है। 

संक्रमण मुक्त हुए छह लोगों में से चार शहर के हैं जबकि एक-एक दक्षिण 24 परगना और हुगली जिले में हैं। इससे पहले सरकार ने कहा था कि कोरोना वायरस से संक्रमित 72 लोगों की मौत पहले की बीमारियों की वजह से हुईं और उनमें कोरोना वायरस का मामला 'आकस्मिक' था। 

विभाग ने बताया कि कम से कम 68 लोगों को पिछले 24 घंटे में अस्पतालों से छुट्टी मिली है और अब तक 1,074 लोग ठीक हो चुके हैं। सोमवार शाम से अब तक 8,712 लोगों के नमूने लिए गए हैं। वहीं अब तक 1,02,282 नमूनों की जांच राज्य में हुई है। राज्य में अब तक 2,961 लोग संक्रमित हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।