1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Coronavirus: पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में 29 नए मामले, मृतकों की संख्या 15 हुई

Coronavirus: पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में 29 नए मामले, मृतकों की संख्या 15 हुई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 21, 2020 06:54 pm IST,  Updated : Apr 21, 2020 06:54 pm IST

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 29 मामले सामने आए हैं वहीं इस संक्रमण से ग्रस्त होने की वजह से अबतक 15 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Coronavirus: पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में 29 नए मामले, मृतकों की संख्या 15 हुई- India TV Hindi
Coronavirus: पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में 29 नए मामले, मृतकों की संख्या 15 हुई Image Source : INDIA TV

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 29 मामले सामने आए हैं वहीं इस संक्रमण से ग्रस्त होने की वजह से अबतक 15 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। उधर दिल्ली से राज्य के दौरे पर आए केंद्रीय दल ने राज्य सरकार द्वारा सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। यह दल राज्य में कोविड-19 की स्थिति के आकलन के लिये पहुंचा है।

देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के कुल 1329 नए मरीज सामने आए हैं और 44 मरीजों की मौत हो गई है। नए मरीज सामने आने के बाद कुल मामले बढ़कर 18 हजार 985 हो गए। इन मामलों में से 15 हजार 122 एक्टिव केस हैं, 3 हजार 260 मरीज ठीक हो चुके हैं और 603 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।