1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. एयरपोर्ट पर काले झंडों के साथ सौगत रॉय का भारी विरोध, TMC सांसद के खिलाफ लगे 'चोर-चोर' और 'वापस जाओ' के नारे

एयरपोर्ट पर काले झंडों के साथ सौगत रॉय का भारी विरोध, TMC सांसद के खिलाफ लगे 'चोर-चोर' और 'वापस जाओ' के नारे

 Reported By: Onkar Sarkar Written By: India TV West Bengal Bureau Desk
 Published : Aug 18, 2026 09:08 pm IST,  Updated : Aug 18, 2026 09:08 pm IST

मंगलवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर सौगत रॉय को बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने घेरकर विरोध किया। सौगत रॉय एक मीटिंग में शामिल होने पहुंचे थे। जहां एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफिस के सामने प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाते हुए वापस जाओ के नारे लगाए।

TMC Leader- India TV Hindi
टीएमसी सांसद सौगत रॉय का विरोध Image Source : REPORTER INPUT

पश्चिम बंगाल में आम लोग तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर लगातार हमलावर हैं। TMC के दागी नेता अब अपने क्षेत्र में जाने तक से डर रहे हैं क्योंकि उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। अब तक तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं पर हमले भी हुए हैं। इसी क्रम में तृणमूल के सीनियर लीडर और सांसद सौगत रॉय को भी भारी विरोध झेलना पड़ा है। कोलकाता एयरपोर्ट पर सौगत रॉय को भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। लोगों ने उनकी गाड़ी पर अंडे भी फेंके हैं।

कोलकाता एयरपोर्ट पर घेरा

मंगलवार को दमदम से तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय कोलकाता एयरपोर्ट पर एक मीटिंग में शामिल होने पहुंचे थे। मीटिंग में जाने के दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफिस के सामने बीजेपी के सदस्यों ने उन्हें घेर लिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने 'चोर-चोर' जैसे नारे लगाए। जैसे ही उनकी कार वहां पहुंची, प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाते हुए 'वापस जाओ' के नारे लगाने शुरू कर दिए।

गाड़ी पर फेंके अंडे

विरोध प्रदर्शन के दौरान सौगत रॉय की गाड़ी पर अंडे भी फेंके गए। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को विरोध का सामना करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

नीमता में भी हुआ था विरोध

इससे पहले नॉर्थ 24 परगना के नीमता में भी तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद सौगत रॉय को अपने ही संसदीय क्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ा था। सांसद को देखकर लोगों ने चोर चोर के नारे लगाए। इसके बाद कुछ लोगों ने सौगत रॉय की कार पर अंडे भी फेंक दिए थे।

ज्ञापन देने पहुंचे थे सांसद

दरअसल, सौगत रॉय निमता थाने पर TMC कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे। इसी दौरान लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और जमकर नारेबाजी शुरू कर दी थी। TMC ने उस समय भी यह आरोप लगाया था कि हंगामा करने वाले सभी प्रदर्शनकारी बीजेपी कार्यकर्ता थे।

राजनीतिक माहौल गरम

सौगत रॉय के खिलाफ सामने आए विरोध की इन घटनाओं के बाद पश्चिम बंगाल का राजनीतिक माहौल और गरम होने की संभावना है। 

ये भी पढ़ेंः बीरभूम में लगी भीषण आग, होटल में सो रहे 8 लोग जिंदा जले, 7 अस्पताल में भर्ती; 28 लोगों को बचाया गया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।