1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. TMC के एक और मंत्री पर ED की कार्रवाई, सुबह-सुबह सुजीत बोस के घरों पर छापेमारी

TMC के एक और मंत्री पर ED की कार्रवाई, सुबह-सुबह सुजीत बोस के घरों पर छापेमारी

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Jan 12, 2024 08:22 am IST,  Updated : Jan 12, 2024 08:37 am IST

प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने पश्चिम बंगाल सरकार के अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस के घर पर सुबह 7 बजे रेड की है। पहले भी तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं पर ईडी की टीम ने कार्रवाई की है।

 ED की कार्रवाई।- India TV Hindi
ED की कार्रवाई। Image Source : PTI

देश के विभिन्न राज्यों में मनी लॉन्ड्रिंग और अवैद्य धन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। पश्चिम बंगाल में भी ईडी लगातार छापामार कार्रवाई किए जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को सुबह-सुबह ही ईडी ने तृणमूल कांग्रेस के नेता और बंगाल सरकार में अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस के घर पर रेड डाली है। बता दें कि बीते दिनों भी ईडी उत्तर 24 परगना में छापेमारी करने गई थी जहां उनपर हमला हो गया था।

दो घरों पर तलाशी जारी

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने पश्चिम बंगाल सरकार के अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस के घर पर सुबह 7 बजे रेड की है। रिपोर्ट के अनुसार ईडी सुजीत बोस के दो घरों पर तलाशी अबियान चला रही है। आपको बता दें कि इससे पहले भी ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं पर ईडी की टीम ने कार्रवाई की है। 

नौकरी घोटाले का है मामला

ईडी की टीम ने कथित नगर पालिका नौकरी घोटाले के सिलसिले में कोलकाता में बंगाल के मंत्री सुजीत बोस के आवास पर छापेमारी की है। इस मामले में बीते साल अगस्त महीने में सीबीआई ने भी सुजीत बोस को पेशी के लिए बुलाया था। आरोप है कि राज्य के नगर पालिकाओं में भर्ती में कथित तौर पर भ्रष्टाचार हुआ है। 

इनके घरों पर भी छापेमारी

कोलकाता नगर निगम भर्ती में भ्रष्टाचार को लेकर एक अन्य टीएमसी विधायक तापस रॉय के घर पर भी छापेमारी की गई है। इसके अलावा ईडी ने नॉर्थ दम दम नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन के घर पर भी छापेमारी की है। संदेशखाली में शेख शाहजहां के घर की तलाशी के दौरान ईडी के ऊपर हमला हुआ था। इस कारण आज की सर्चिंग के दौरान केंद्रीय बलों की संख्या बढ़ा दी गई है।

 

बीते हफ्ते ईडी पर हुआ था हमला

ED की टीम ने बीते हफ्ते राशन भ्रष्टाचार की जांच में पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिला के टीएमसी परिषद के मत्स्य पालन और पशु संसाधन अधिकारी शेख शाहजहां के घर पर छापेमारी की थी। हालांकि, यहां रेड मारने गई ईडी की टीम को भयानक हमले का सामना करना पड़ा था। अधिकारियों से हाथापाई और उनकी कार में तोड़फोड़ भी की गई थी। ईडी की टीम को अपनी जान बचाकर मौके से निकलना पड़ा था। (रिपोर्ट: सुजीत बोस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।