1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल के नए DGP होंगे संजय मुखर्जी, चुनाव आयोग ने किया नियुक्त

पश्चिम बंगाल के नए DGP होंगे संजय मुखर्जी, चुनाव आयोग ने किया नियुक्त

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 19, 2024 02:45 pm IST,  Updated : Mar 19, 2024 02:56 pm IST

संजय मुखर्जी को पश्चिम बंगाल का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। चुनाव आयोग ने एक दिन पहले पश्चिम बंगाल के डीजीपी और छह राज्यों के गृह सचिवों को हटाने का आदेश दिया था।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने संजय मुखर्जी को पश्चिम बंगाल का नया डीजीपी नियुक्त किया है। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों का ऐलान करने के बाद एक दिन पहले 18 मार्च को पश्चिम बंगाल के डीजीपी और छह राज्यों के गृह सचिवों को हटाने का आदेश दिया था। चुनाव आयोग ने छह राज्यों- गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गृह सचिव को हटाने का आदेश जारी किया था। साथ ही मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव को भी हटा दिया गया था।

इस कारण अधिकारियों को हटाया गया

पश्चिम बंगाल सहित छह राज्यों में जिन अधिकारियों को हटाया गया है, उनके पास संबंधित राज्यों में मुख्यमंत्री के कार्यालय में दोहरे प्रभार थे, जो चुनावी प्रक्रिया के दौरान जरूरी निष्पक्षता, खासकर कानून व्यवस्था सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर भी समझौता कर सकते थे। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी को 2016 में सूबे के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी सक्रिय चुनाव ड्यूटी से हटा दिया था। 

सात चरणों में होंगे लोकसभा के चुनाव

बता दें कि देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। देशभर में 7 चरणों में चुनाव होंगे और 4 जून को नतीजे आएंगे। 16 मार्च को चुनावी शेड्यूल जारी कर निर्वाचन आयोग के आयुक्त राजीव कुमार ने मतदाताओं से खास अपील की थी और ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का आग्रह किया था। देशभर में चुनाव की प्रक्रिया 43 दिन तक चलेगी। 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी, जबकि दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां फेज 20 मई, छठवां फेज 25 मई और सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा।

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।