1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. भीषण आग की जद में हावड़ा का पेपर मिल, धूं-धूं कर जला सामान- VIDEO

भीषण आग की जद में हावड़ा का पेपर मिल, धूं-धूं कर जला सामान- VIDEO

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 19, 2023 08:53 am IST,  Updated : Dec 19, 2023 09:32 am IST

हावड़ा में मंगलवार सुबह एक पेपर मिल में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पा लिया गया है। आग बुझाने का काम जारी है।

पेपर मिल में लगी आग- India TV Hindi
पेपर मिल में लगी आग

पश्चिम बंगाल: हावड़ा के रानीहाटी इलाके में मंगलवार सुबह एक पेपर मिल में भीषण आग लग गई। घटना की खबर मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस पेपर मिल में सुबह करीब 4:30 बजे आग लग गई। उस वक्त फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। 

पूरी फैक्ट्री में फैल गई आग

देखते ही देखते आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई। फैक्ट्री जलने लगी। कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग दोबारा भड़क गई। इसके बाद दमकलकर्मी आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। आग किस कारण से लगी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।  

आग बुझाने का काम जारी है

अग्निशमन अधिकारियों के मुताबिक, खबर मिलते ही वे सबसे पहले पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग के अधिक फैलने की संभावना नहीं है। अंतिम समय में आग बुझाने का काम चल रहा है।

- सुभेंदु दास की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।