1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बीरभूम में ट्रक ने वैन को मारी टक्कर, 4 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल

बीरभूम में ट्रक ने वैन को मारी टक्कर, 4 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Feb 07, 2024 01:36 pm IST,  Updated : Feb 07, 2024 01:36 pm IST

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में एक मिनी ट्रक और वैन की टक्कर हो गई। इस हादसे में चार महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

प्रतीकात्मक फोटो - India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां मंगलवार को एक मिनी ट्रक और वैन की टक्कर हो गई। इस हादसे में चार महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के रामपुरहाट इलाके में नेशनल हाईवे-14 पर मुनसुबा मोड़ पर हुई। 

मौके पर तीन मजदूरों की मौत

तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथी महिला को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने वैन को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें 15 लोग सवार थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके से भागते समय वाहन ने तीन महिला मजदूरों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घायलों को रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाइक सवार तीन युवकों की मौत

वहीं, एक अन्य खबर में उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के मेरापुर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात तीन युवक एक बाइक से संकिसा की तरफ से आ रहे थे। रास्ते में मेरापुर के राजेंद्र नगर के एसआर इंटर कॉलेज के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त अभिषेक पाल (19), अजित पाल (20) तथा पवन पाल (22)के रूप में हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।