1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर 125 फुट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखेंगे गृह मंत्री अमित शाह

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर 125 फुट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखेंगे गृह मंत्री अमित शाह

 Published : Jul 05, 2026 11:57 pm IST,  Updated : Jul 06, 2026 12:02 am IST

भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को कोलकाता के मिलन मेला प्रांगण में एक भव्य और विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा।

AMit shah- India TV Hindi
अमित शाह Image Source : PTI

नई दिल्ली: केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय, पश्चिम बंगाल सरकार के साथ मिलकर सोमवार को कोलकाता में भारतीय जनसंघ के संस्थापक और 'भारत केसरी' डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष और भव्य कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। दो साल तक चलने वाले इस आधिकारिक और ऐतिहासिक समारोह की शुरुआत कोलकाता के प्रसिद्ध मिलन मेला प्रांगण से होगी। मंत्रालय ने रविवार को बताया कि मिलन मेला प्रांगण में होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे।

इको पार्क में करेंगे भूमिपूजन

 मंत्रालय ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इको पार्क भी जाएंगे, जहां वे 'भूमिपूजन' करेंगे और मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखेंगे। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पश्चिम बंगाल के सीएण शुभेंदु अधिकारी, मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल और केंद्रीय संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल समेत कई गणमान्य व्यक्ति मिलन मेला प्रांगण में होने वाले इस समारोह में शामिल होंगे। 

खास प्रदर्शनी का भी होगा उद्घाटन 

बयान में कहा गया, ''संस्कृति मंत्रालय, पश्चिम बंगाल सरकार के साथ मिलकर 'भारत केसरी' डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के दो साल तक चलने वाले आधिकारिक समारोह के तहत कल कोलकाता के मिलन मेला प्रांगण में एक खास कार्यक्रम आयोजित करेगा।'' मिलन मेला प्रांगण में मुखर्जी के जीवन और उनकी विरासत को समर्पित एक खास प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया जाएगा। 

मल्टीमीडिया डिस्प्ले के जरिए दिखाई जाएंगी दुर्लभ तस्वीरें

बयान में कहा गया है कि दुर्लभ तस्वीरों, पुराने दस्तावेजों और शानदार 'मल्टीमीडिया डिस्प्ले' के जरिये यह प्रदर्शनी मुखर्जी के निजी जीवन के सफर, वैचारिक सोच, शिक्षा में सुधार और भारत के लोकतांत्रिक संस्थानों को मज़बूत करने व औद्योगिक विकास में उनकी अहम भूमिका को दर्शाएगी। इसमें आगे कहा गया कि मिलन मेला प्रांगण में होने वाले इस यादगार कार्यक्रम में 'वंदे मातरम' का सामूहिक गायन होगा और उसके बाद सीसीआरटी द्वारा 'सुर, संस्कृति एवं राष्ट्र' नाम से एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी, जो राष्ट्रवाद और भारतीय संस्कृति के प्रति डॉ. मुखर्जी के समर्पण को रेखांकित करेगी। इस दो दिवसीय और आगामी दो वर्षों तक चलने वाले आयोजनों के जरिए केंद्र और राज्य सरकार डॉ. मुखर्जी के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं।

ये भी पढ़ें:

ममता बनर्जी को फिर झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी पदों से इस्तीफा दिया, बागी गुट में शामिल हुईं
टीएमसी हेडक्वार्टर पर बागी विधायकों का कब्जा, ताला लगाकर चाबी साथ ले गए, अरूप रॉय का पोस्टर भी लगाया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।