1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. 4 साल की बच्ची का अपहरण कर किया गया रेप, पश्चिम बंगाल में दरिंदगी का मामला, शुभेंदु ने ममता पर साधा निशाना

4 साल की बच्ची का अपहरण कर किया गया रेप, पश्चिम बंगाल में दरिंदगी का मामला, शुभेंदु ने ममता पर साधा निशाना

 Published : Nov 09, 2025 04:40 pm IST,  Updated : Nov 09, 2025 05:18 pm IST

ये घटना उस समय हुई, जब बच्ची अपनी दादी के साथ सो रही थी। बलात्कार की घटना के बाद एक नाले के पास बेहोशी की हालत में बच्ची मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान थे।

शुभेंदी अधिकारी और ममता बनर्जी- India TV Hindi
शुभेंदी अधिकारी और ममता बनर्जी Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जिले के तारकेश्वर में चार साल की बच्ची का रेलवे शेड से अपहरण कर कथित तौर पर उसका ‘यौन उत्पीड़न’ किया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। 

दादी के साथ सो रही थी बच्ची

अधिकारियों ने बताया कि घटना शनिवार को उस समय हुई, जब बच्ची रेलवे शेड के नीचे अपनी दादी के साथ सो रही थी। एक अधिकारी ने बताया कि बच्ची शनिवार दोपहर एक नाले के पास बेहोशी की हालत में मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। 

बच्ची को दूसरे अस्पताल में किया गया रेफर

पुलिस ने कहा कि बंजारा समुदाय से ताल्लुक रखने वाली बच्ची को पहले एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। बाद में चंदननगर उप-मंडल अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

शुभेंदु अधिकारी ने कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

इस बीच विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि तारकेश्वर पुलिस शुरू में इस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी। बीजेपी नेता अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पुलिस पर राज्य की ‘फर्जी कानून-व्यवस्था की छवि को बचाने के लिए सच्चाई को छिपाकर अपराध को दबाने’ का आरोप लगाया। 

बीजेपी नेता ने ममता पर भी साधा निशाना

उन्होंने एक्स पोस्ट में आरोप लगाया, ‘ममता बनर्जी, आप एक असफल मुख्यमंत्री हैं। आपके शासन में पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है।’ (पीटीआई के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।