1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. हुगली में बड़ा हादसा, डंपर और ई-रिक्शा में हुई जोरदार भीड़ंत, 1 बच्चा सहित 7 लोगों की मौत

हुगली में बड़ा हादसा, डंपर और ई-रिक्शा में हुई जोरदार भीड़ंत, 1 बच्चा सहित 7 लोगों की मौत

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 12, 2024 04:53 pm IST,  Updated : Mar 12, 2024 04:55 pm IST

हुगली के गुराप के पास नेशनल हाईवे पर डंपर और ई-रिक्शा में भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में एक बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई। ई-रिक्शा में सवार छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। हुगली में गुराप के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक डंपर ट्रक और ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में एक बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई। ई-रिक्शा में सवार छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके ड्राइवर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

मृतकों की पहचान बिद्युत बेरा, उनकी पत्नी प्रीति बेरा, उनके तीन साल के बेटे बिहान बेरा, रामप्रसाद दास, उनकी पत्नी नुपुर दास और श्रीजा भट्टाचार्य नाम की एक कॉलेज छात्रा के रूप में हुई है। ई-रिक्शा चालक का नाम अभी पता नहीं चल सका है। 

स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया

हुगली (ग्रामीण) एसपी कामनाशीष सेन ने कहा कि डंपर ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि दुर्घटना के तुरंत बाद उन्होंने घायलों को बचाने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। एक स्थानीय निवासी ने कहा, “लेकिन हमारे सभी प्रयास विफल रहे। चोटें इतनी गंभीर थीं कि अस्पताल ले जाने से पहले ही उनमें से अधिकांश की मौत हो गई।” (IANS इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।