1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल में SIR शुरू होते ही बांग्लादेश भाग रहे हैं घुसपैठिए! हकीमपुर बॉर्डर पर भारी भीड़

पश्चिम बंगाल में SIR शुरू होते ही बांग्लादेश भाग रहे हैं घुसपैठिए! हकीमपुर बॉर्डर पर भारी भीड़

 Reported By: Onkar Sarkar Edited By: Mangal Yadav
 Published : Nov 18, 2025 06:56 pm IST,  Updated : Nov 18, 2025 07:02 pm IST

पश्चिम बंगाल में एक प्रमुख चेकपोस्ट पर अवैध बांग्लादेशी नागरिकों भीड़ देखी जा रही है। गाड़ियों में भरकर बीएसएफ के जवान अवैध बांग्लादेशियों को बांग्लादेश के तरफ लेकर जा रहे हैं।

बांग्लादेश बॉर्डर पर भारी भीड़- India TV Hindi
बांग्लादेश बॉर्डर पर भारी भीड़ Image Source : REPORTER

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में एसआईआर शुरू होते ही वैध बांग्लादेशी घुसपैठिए झुंड के झुंड बांग्लादेश भाग रहे हैं। उत्तर 24 परगना ज़िले के बशीरहाट स्थित बिठारी हकीमपुर ग्राम पंचायत के हकीमपुर चेकपोस्ट पर पिछले एक-दो दिनों से बांग्लादेश जाने की होड़ मची हुई है। कोई दो साल से, कोई चार पांच साल से तो कोई उससे भी पहले से रोज़ी-रोटी के लिए बांग्लादेश से अवैध रूप से आया हुआ था। 

भारत-बांग्लादेश हकीमपुर सीमा पर भारी भीड़

ये लोग कुछ साल पहले बीएसएफ की आंखों में धूल झोंककर भारत में घुस आए थे। कुछ चोरी छिपे भारत में आए थे। ये घुसपैठिए अलग-अलग कामों के लिए भारत के अलग-अलग हिस्सों में फैले हुए थे लेकिन अचानक एसआईआर शुरू होते ही, ये अलग-अलग राज्यों की झुग्गियों से निकलकर झुंड के झुंड बांग्लादेश की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसी ही एक तस्वीर भारत-बांग्लादेश हकीमपुर सीमा पर भी देखने को मिल रहा है।

अवैध रूप से आ गए थे भारत

इन सभी लोगों का कहना है कि उनके पास भारत में रहने के लिए कोई भी ऑफिशियल पेपर या डॉक्यूमेंट नहीं है। SIR के कारण घुसपैठिया वापस बांग्लादेश जा रहे हैं। BSF ने अनऑफिशियल बताया है कि इन लोगों के पास बांग्लादेश के जो डॉक्यूमेंट हैं उन्हें वेरिफाई करने के लिय बांग्लादेश बोर्डर गार्ड को भेजा जा रहा है। वो कन्फर्म करने के बाद भारत से उन्हें हैंड ओवर किया जा रहा है।  

अवैध बांग्लादेशियों को भेजा जाएगा बांग्लादेश

इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि गाड़ियों में भरकर बीएसएफ के जवान अवैध बांग्लादेशियों को बांग्लादेश के तरफ लेकर जा रहे हैं। यहां पर रुके हुए बांग्लादेशी लोगों को बीएसएफ के गाड़ियों में उठाकर दूसरे जगह शिफ्ट किया जा रहा है। यह लोग कोई कल रात से तो कोई सुबह से बांग्लादेश जाने के लिए इंतजार कर रहे थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।